फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thiruchitrambalam Day 10: शनिवार को 'थिरुचित्रम्बलम' की कमाई ने लगाई लंबी छलांग, फिल्म ने बटोर डाले इतने करोड़

Sat, 27 Aug 2022 11:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 27 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
thiruchitrambalam box office collection day 10 dhanush film earning 6 crore increase on saturday
thiruchitrambalam - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का डंका बज रहा है। 'कार्तिकेय 2' की शानदार कमाई हर कोई देख रहा है लेकिन धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' कमाई के मामले में 'कार्तिकेय 2' से भी काफी आगे निकल गई है। इतना ही नहीं, यह फिल्म विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज 'लाइगर' को भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। 'थिरुचित्रम्बलम' को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो गए हैं और 10वें दिन भी धनुष की फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन किया है। मजेदार बात यह है कि 10वें दिन यानी शनिवार को इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा भी हुआ है। 

thiruchitrambalam box office collection day 10 dhanush film earning 6 crore increase on saturday
thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया

18 अगस्त को तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 'थिरुचित्रम्बलम' ने पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई लगातार जारी है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर ही लगभग 27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन दूसरे वीकएंड आते ही धनुष की फिल्म ने लंबी छलांग मारी है। 

thiruchitrambalam box office collection day 10 dhanush film earning 6 crore increase on saturday
Thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को रही बंपर कमाई
धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है और इस फिल्म का जादू शनिवार के दिन दर्शकों के बीच देखने को मिला। शनिवार यानी 10वें दिन 'थिरुचित्रम्बलम' की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ। फिल्म ने शुक्रवार यानी नौवें दिन महज 2.60 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन शनिवार को इस फिल्म ने लगभग 6 करोड़ की धांसू कमाई की है और अब 'थिरुचित्रम्बलम' की कुल कमाई 59.29 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का प्रदर्शन इसी तरह से चलता रहा तो, यह जल्द अपनी दोगुनी लागत निकालने में सफल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
thiruchitrambalam box office collection day 10 dhanush film earning 6 crore increase on saturday
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
10 दिनों में ऐसी रही फिल्म की कमाई
 
दिन कलेक्शन (करोड़ में)
पहला दिन 8.25 
दूसरा दिन 8.55 
तीसरा दिन 10.05
चौथा दिन 10.91
पांचवा दिन  3.9
छठा दिन 3.54
सातवां दिन 3.1
आठवां दिन  2.15
नौवां दिन 2.84
दसवां दिन 6
कुल कमाई  59.29 करोड़ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed