{"_id":"630a56bdef838b598126f4c3","slug":"covid-positive-amitabh-bachchan-is-cleaning-his-own-bathroom-as-he-quarantines-share-his-experience-in-blog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी खुद कर रहे हैं अपने टॉयलेट की सफाई, बताया कोरोना संक्रमित होने के बाद अब कैसी है हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी खुद कर रहे हैं अपने टॉयलेट की सफाई, बताया कोरोना संक्रमित होने के बाद अब कैसी है हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन दिनों अभिनेता अपने घर पर आराम कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। बिग बी ने अब अपने ब्लॉग के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि वह अपने सभी काम खुद कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे अपने स्टाफ के आदी हो जाते हैं और अब खुद ही अपने काम कर रहे हैं। वह इस एक्सपीरियंस को एंजॉय भी कर रहे हैं।
2 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'कोविड के बाद से अपना सारा काम खुद कर रहा हूं। अपना बेड बना रहा हूं, कपड़े धो रहा हूं, फ्लोर साफ कर रहा हूं और टॉयलेट भी। इसके साथ ही अपनी चाय-कॉफी भी खुद ही बना रहा हूं। कोई स्विच ऑन ऑफ करना है वो भी खुद करता हूं। सारे फोन कॉल्स के जवाब खुद दे रहा हूं और अपने लेटर भी ड्राफ्ट कर रहा हूं। बिना किसी नर्सिंग स्टाफ के खुद ही अपनी दवाएं ले रहा हूं। आजकल मेरे दिन ऐसे ही कट रहा है।'
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे बिग ने बताया कि अपने काम खुद करना वह एंजॉय भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही मजेदार और खुद को संतुष्ट करने वाला एक्सपीरियंस है। ऐसे होने से मेरी स्टाफ पर से निर्भरता खत्म हो रही है और मुझे एहसास हो रहा है कि उन्हें मेरी कितनी चीजें करनी पड़ती हैं। ऐसे में मेरा उनके प्रति सम्मान भी बढ़ गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने की बात भी कही थी। वहीं, बीती दिन उन्होंने काम पर न जाने का दुख भी जताया था। बिग बी इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से शो की शूटिंग अभी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।