प्रसार भारती के स्वामित्व के फ्री डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) प्लेटफॉर्म से 1 अप्रैल, 2022 से चार बड़े प्रसारणकर्ता अपने सामान्य एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) हटाने वाले हैं। डीडी फ्री डिश से हटाए जाने वाले चैनल स्टार उत्सव, जी अनमोल, कलर्स रिश्ते, और सोनी पल हैं। ये चैनल अब केवल केबल, टाटा प्ले व एयरटेल जैसे डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर ही उपलब्ध होंगे।
2 of 3
DD Free Dish
- फोटो : सोशल मीडिया
सैटेलाइट प्रसारण उद्योग के सूत्रों के मुताबिक प्रसारणकर्ताओं को डर है कि नया टैरिफ आदेश (एनटीओ) 2.0 लागू होने के बाद ग्राहक पे वितरण प्लेटफॉर्म से डीडी फ्री डिश की ओर पलायन करने लगेंगे। इसे देखते हुए प्रसारणकर्ताओं ने अपना औसत राजस्व प्रति यूज़र (एआरपीयू) बढ़ाने के लिए अपने इन लोकप्रिय चैनलों को डीडी फ्री डिश से हटा लिया है। सूत्रों का यह भी दावा है कि बड़े प्रसारणकर्ताओं का ये एक सोचा-समझा निर्णय है, जो आगे चलकर उनके लिए फायदेमंद होगा। प्रसारणकर्ता अपने सदस्यता राजस्व को सुरक्षित करना चाहते हैं और इसके लिए ये एक जरूरी कदम माना जा रहा है।
3 of 3
DD Free Dish
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि केबल व डीटीएच प्लेटफॉर्म्स लगातार प्रसारणकर्ताओं से अपने सदस्यों को जीईसी की सामग्री मुफ्त में दिखाए जाने को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे। पे टीवी प्लेटफॉर्म इसे लेकर समानता चाहते थे क्योंकि ये चैनल डीडी फ्री डिश ग्राहकों से सदस्यता शुल्क नहीं लेते हैं। डीटीएच संचालकों का मानना रहा है कि ये चैनल प्लेटफॉर्म्स पर या तो पे या एफटीए होने चाहिए। इंडस्ट्री के जानकार ये भी कहते हैं कि पे प्लेटफॉर्म से डीडी फ्री डिश की ओर पलायन का पे टीवी प्रसारणकर्ताओं जैसे स्टार, जी, सोनी और वायकॉम18 पर गहरा असर होगा। एनटीओ 2.0 के चलते मूल्य फ्रीज हो जाने पर पे यूनिवर्स में कमी से प्रसारणकर्ताओं के सदस्यता राजस्व पर भी असर हुआ है।