फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Big update on Chiranjeevi Trisha Krishnan film Vishwambhara know when the shooting will start

Vishwambhara: चिरंजीवी-तृषा की फिल्म 'विश्वंभरा' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Sun, 31 Mar 2024 06:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 31 Mar 2024 06:41 PM IST
सार

मेगास्टार चिरंजीवी और तृषा कृष्णन की आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' अपनी एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। अब फिल्म की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। 
 

विज्ञापन
Big update on Chiranjeevi Trisha Krishnan film Vishwambhara know when the shooting will start
'विश्वंभरा' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी सामाजिक-फैंटेसी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म चिरंजीवी और निर्देशक वशिष्ठ मल्लीदी के बीच शुरुआती सहयोग का प्रतीक है। फिल्म में तृषा कृष्णन मुख्य अभिनेत्री हैं। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर इसका इंतजार कर रहे फैंस का खुश होना लाजमी है। 

विज्ञापन

कल शुरू होगी 'विश्वंभरा' की शूटिंग!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 'विश्वंभरा' की शूटिंग कल से हैदराबाद में शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर होगी। इस शेड्यूल में चिरंजीवी और अन्य कलाकारों के एक्शन सीन को बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। फिल्म में सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

विज्ञापन


Akshay Kumar Video: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले हंसरत्न सूरिजी से मिले अक्षय कुमार, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

'विश्वंभरा' का निर्माण, बजट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विश्वंभरा' का निर्माण यूवी क्रिएशन्स द्वारा 250 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर किया जा रहा है। डायलॉग साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी का है। सिनेमैटोग्राफर छोटा के नायडू और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी का है।


Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह

'विश्वंभरा' की रिलीज डेट 

हाल ही में चिरंजीवी ने फिल्म में साउथ अभिनेत्री तृषा का स्वागत किया। दोनों 18 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें चिरंजीवी और तृषा मुख्य भूमिका में हैं। 'विश्वंभरा' 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Amar Singh Chamkila: दिलजीत दोसांझ को कास्ट करने को लेकर संदेह में थे इम्तियाज अली, बोले- 'शुरुआत में मुझे...'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed