बॉलीवुड भले ही कितनी पॉपुलर हो लेकर जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात आती है तो लोगों के जहन में बाहुबली जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आंखों के सामने जाती है। साउथ की फिल्मों का क्रेज अब दिंदी फिल्म सिनेमा के दिवानों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में टॉलीवूड और कॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार है जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती है और अब उनके बेटे भी फिल्मों में बडा धमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही बाप-बेटों की सुपरहिट जोड़ियों के बारे में...
पिता नागार्जुना-बेटा नागा चैतन्य
2 of 6
Nagarjuna and naga chaitanya
तेलुगू सिनेमा में एक्टर नागार्जुन एक जाना माना नाम है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में उनके नाम से ही हिट हो जाती है। नागार्जुन के साथ-साथ उनके बेटे चैतन्य भी कुछ कम नहीं है। उनको भी कई हिट फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया है जिसमें प्रेमम जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है। बता दें कि चैतन्या ने एक्ट्रेस सामन्था रुथ प्रभु से पिछले साल 2017 में प्रेम विवाह किया है।
पिता नंदमुरी हरिकृष्णा- बेटा जूनियर एनटीआर राम राव
3 of 6
indramuni and ntr rama rao
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर रामा राव बहुत ही घूम मचा रहे हैं। उनकी 2016 में आई सुपरहिट फिल्म जनता गैराज बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। जूनियर एनटीआर एक एंग्री यंग मैन एक्टर हैं और वह अपनी हर फिल्म में बहुत ही गंभीर किरदारों में नजर आते हैं। वहीं, उनके पिता का नाम नंदमुरी हरिकृष्णा है जो 60 के दशक के सुपरहिट एक्टर रह चुके हैं। साथ ही नंदमुरी को पॉलीटिकल बैंकग्राउंड भी बेहद मजबूत है।
पिता चिरंजीवी-बेटा राम चरण तेजा
4 of 6
chiranjeevi and ramcharan
साल 2002 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म इद्रा द टाइगर से फेमस हुए एक्टर चिरनजीवी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। साथ ही वह राजनीति के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुकात रखते हैं और खुद उन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम नाम से पार्टी बनाई थी। बता दें कि उनके बेटे रामचरण तमिल सिनेमा में पिता की तरह कई हिट फिल्में दे रहे है। रामचरण ने फिल्म मगधीरा, येवूदा और ध्रूवा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साथ ही हाल में आई फिल्म रंगस्थलम भी काफी हिट साबित हो रही है।
पिता सत्यराज बेटा सीबी सत्यराज
साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर सत्यराज को लोग भले ही ना जानते हो लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में कटप्पा को रोल प्ले करने वाले सत्यराज को आज पूरी दुनिया जानती है। फिल्म बाहुबली से पहले सत्यराज को रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्प्रेस में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता को किरदार में देखा गया था। बता दें कि सत्यराज के बेटे सीबी सत्यराज तमिल सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं।