ग्लैमर की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने दमदार अभिनय से पहचानी जाती हैं और हमेशा सुर्खियों में अपने हर मूव्स के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया के कैमरें हमेशा इस तलाश में रहते है कि कौन सी एक्ट्रेस अब क्या कदम उठाने जा रही है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी भी अभिनेत्री हैं जो अपने स्वभाव से काफी घमंडी कहलाई जाती हैं। यहां तक कि इनके अजीब बर्ता की वजह से कई कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ता है...चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछे ऐसी घमंडी एक्ट्रेस के बारे में जिनके तेवर देख लोगों के उड़ जाते हैं होश...
कटरीना कैफ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सलमान की एक्ट्रेस कटरीना कैफ का। इनके घमंडीपन का एक उदाहरण यह है कि एक बार कटरीना जेट एयरवेज के बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी। कटरीना के आराम करने के दौरान एक 9 साल के बच्चे ने उनके पास आकर कहा आंटी..ऑटोग्राफ प्लीज। लेकिन बच्चे के कई बार बोलने के बाद भी कटरीना की आंखे खुली और बच्चे पर चिल्लाने लगीं। कटरीना के चिल्लाने से बच्चा रोता हुआ वापस चला गया। इसके बाद प्लेन में मौजूद एक शख्स ने कटरीना को खरी-खोटी सुनाई।
श्रद्धा कपूर
सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से नौजवानों की रातों-रात क्रश बन जाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की भोली-भाली सूरत देखकर लगता नहीं है कि उनमें भी धमंड होगा। बता दें कि श्रद्धा को मीडियाकर्मियों से अकसर उलझते हुए देखा गया है। बात दरअसल यह है कि मीडियाकर्मी उनके फोटो क्लिक करने के लिए उनसे अनुरोध करते हैं लेकिन वह अकसर एटीट्यूड दिखाकर उन्हें चलता कर देती हैं। इस कारण एक्टर शक्ति कपूर की लड़की को घमंडी एक्ट्रेस में शुमार किया गया है।
अनुष्का शर्मा
भारती क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की धर्मपत्नी और बॉलीवुड में तीनों खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि उन्होंने मुंबई में एक शोरूम मैनेजर के साथ बुरा बर्ताव किया था।
राखी सावंत
बॉलीवुड की मोस्टकंट्रोवर्सियल एक्ट्रेस राखी सावंत के चर्चे कई हैं। उन्हें अकसर विवादित बयान देते हुए सुना जाता है और अपनी इस आदत की वजह से वह सुर्खियों में बराबर बनी रहती हैं। राखी को कई बार मीडिया वालों को लिए बुरा-बुरा कहता भी सुना गया है। इसलिए उन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है।