{"_id":"577df8f94f1c1bd7497faae0","slug":"these-films-breaks-first-day-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड
Thu, 07 Jul 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : bollywoodlife.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान की 'सुल्तान' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जो कि फिल्म के लिए एक धमाकेदार शुरुआत है। बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार ईद के सप्ताह में इसकी कमाई और जबरदस्त होने वाली है। रविवार तक इसके करीब 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। सुल्तान ने रिलीज होने से पहले ही काफी तारीफें बटोरी थीं। हालांकि फिल्म को कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था जिनमें सलमान का रेप्ड बयान, मीडिया पर उनकी तस्वीर खींचने को लेकर गुस्सा दिखाना और रिलीज से पहले ही फिल्म की कहानी का सोशल मीडिया पर लीक हो जाना शामिल है।
लेकिन इन सब के बावजूद सलमान खान ने ये साबित कर दिया कि वो अपने फैन्स के लिए 'सुल्तान' ही हैं। आइए जानते हैं कि सुल्तान से पहले बॉलीवुड की किन-किन फिल्मों ने अपने पहले दिन की कमाई से तोड़े थे सारे रिकॉर्ड।
बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड
2 of 6
- फोटो : dawn.com
'हैप्पी न्यू इयर'- अब तक बॉलीवुड में पहले स्थान पर शाहरुख खान अभिनीत 'हैप्पी न्यू इयर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फराह खान निर्देशित ये फिल्म 24 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई का ज्यादा श्रेय इसका दिवाली के सप्ताह में रिलीज होना बताया जाता है।
बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड
3 of 6
- फोटो : geetmaza.in
'प्रेम रतन धन पायो'- एक बार फिर दिवाली के समय रिलीज हुई सलमान खान अभिनीत 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले ही दिन 40.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म 12 नवंबर 2015 को रिलीज हुई थी। दिवाली और भाईदूज की छुट्टी पर लोगों ने जमकर इस फिल्म का आनंद उठाया था। इस पारिवारिक फिल्म का निर्देशन सूरज बरजात्या ने किया था। सलमान के फैन्स एक बार फिर सलमान को एक नए रूप में देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड
4 of 6
- फोटो : wikipedia.org
'धूम-3' - धूम हमेशा ही धूम धड़ाके से अपनी शुरुआत करती है और ऐसा ही 'धूम-3' फिल्म के साथ हुआ। आमिर खान के फैन्स बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार करते हैं और क्रिसमस के समय रिलीज हुई उनकी फिल्म धूम-3 ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की थी। 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 36.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था।
विज्ञापन
बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड
5 of 6
- फोटो : pinkvilla.com
'चेन्नई एक्सप्रेस'- शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म ने भी पहले ही दिन जबरदस्त शुरुआत की थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 33.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रोमांटिक कॉमेडी की इस कहानी ने किंग खान के फैन्स का दिल जीत लिया था। यह फिल्म 9 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।