हिंदी सिनेमा का परचम आज विदेशों में भी बुलंद है। बॉलीवुड की फिल्में हो चाहे साउथ की दोनों दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं। विदेशों में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां बॉलीवुड में ऐसी भी रही है, जिन्होंने विदेश की सीमा लांघकर बॉलीवुड में नाम कमाया है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विदेश से आकर बॉलीवुड में नाम कमाया। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood: 60 से 70 दशक की ये अभिनेत्रियां विदेशी जमीन से रखती हैं ताल्लुक, बॉलीवुड में आकर बनाई अलग पहचान
हेलन
अभिनेत्री हेलन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। अभिनेत्री को इंडस्ट्री में ‘कैबरे क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि हेलन का जन्म बर्मा में हुआ था। माना जाता है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद हेलन का भारत आना हुआ था। खबरों की मानें तो दूसरे वर्ल्ड वॉर के समय हेलन ने अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद वह सबसे छुपकर भारत आई थीं।
मुमताज
बॉलीवुड में जब भी खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात होती है, उसमें मुमताज का नाम जरूर लिया जाता है। 60 और 70 के दशक में मुमताज सिल्वर स्क्रीन की क्वीन कही जाती थीं। अभिनेत्री की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग के भी फैंस दीवाने थे। आपको बता दें कि मुमताज ईरान की रहने वाली हैं। अभिनेत्री का पूरा नाम मुमताज अस्कारी है।
नादिरा
अभिनेत्री नादिरा अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं। साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म ‘आन’ से नादिरा ने हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। इस समय नादिरा को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता था। आपको बता दें कि नादिरा का जन्म इराक के शहर बगदाद में एक यहूदी परिवार में हुआ था। उनका असल नाम फ्लोरेंस एजेकेल था। छोटी उम्र में ही वह भारत आईं और फिल्मों का हिस्सा बन गई थीं।
सलमा आगा
फिल्म निकाह से रातोंरात मशहूर हुईं अभिनेत्री सलमा आगा की खूबसूरती के आगे इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्रियां पानी भरती थीं। इस समय इंडस्ट्री में सलमा आगा की तूती बोलती थी। आपको बता दें कि सलमा आगा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस रही हैं। उनका जन्म कराची में हुआ था। निकाह के बाद उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था।