इंडस्ट्री में अलग-अलग विषयों पर फिल्में बनती हैं। एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और लव स्टोरी। इन फिल्मों में काम करने के दौरान अक्सर सितारों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो जाती है। सेट पर हुई जान-पहचान फिल्म खत्म होने के साथ ही खत्म हो जाती है तो कई उदाहरण ऐसे भी हैं, जिनकी ये जान-पहचान रिश्ते में तब्दील हो गई। ...और रिश्ता भी जन्म-जन्मांतरों वाला। आज हम आपको ऐसे ही कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूजे को दिल दे बैठे और फिर हमसफर बन गए।
B-Town: फिल्म के सेट पर हुई थीं इन कपल्स की आंखें चार, फिर यूं मिला मोहब्बत को शादी का मुकाम
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया भटट्ट और रणबीर कपूर की मुलाकात अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ पर हुई थी। कपल ने करीब पांच साल की डेटिंग के बाद 2022 में शादी की। रणबीर और आलिया एक बेटी राहा के माता-पिता हैं। क्रिसमस के मौके पर कपल ने पहली बार अपनी बेटी की झलक फैंस को दिखाई है। रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं।
ऋचा-अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल का नाम भी इस लिस्ट में है। फिल्म 'फुकरे' से अली फजल और ऋचा चड्ढा की लव स्टोरी शुरू हुई, कई वर्ष की डेटिंग के बाद 2022 में ये शादी के बंधन में बंधे। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा इस साल फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आईं। अली फजल मिर्जापुर 3 में नजर आएंगे।
दीपिका-रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आंखें फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर चार हुईं। 2018 में इन्होंने शादी रचाई। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार है। करियर के लिहाज से देखें तो दोनों के लिए ये साल काफी अच्छा रहा। रणवीर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए, वहीं दीपिका ने जवान और पठान जैसी फिल्मों से खूब चर्चा बटोरी।
Year Ender 2023: कियारा-सिद्धार्थ से लेकर परिणीति-राघव तक, इन सितारों ने शादी कर खाई साथ जीने-मरने की कसमें
अजय देवगन-काजोल
अजय देवगन और काजोल 'हलचल' के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे, करीब चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1999 में इन्होंने शादी रचाई। इनकी जोड़ी बी-टाउन की आदर्श जोड़ियों में शुमार है। अजय और काजोल के दो बच्चे-बेटी नीसा और बेटा युग है।
Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'परफेक्ट नहीं है लेकिन...'