'बाहुबली' में जबर्दस्त अभिनय करने वाले अभिनेता प्रभास की बाकी फिल्में भी इतनी ही दमदार हैं। इन फिल्मों में उनका अभिनय देख आप हो उठेंगे रोमांचित।
यूं तो दक्षिण भारतीय हीरो एक्शन में माहिर होते हैं। पर प्रभास का एक्शन सिहरन पैदा करता है। साल 2012 में आई फिल्म 'रेबेल' में प्रभास का एक्शन देखने लायक है। इसमें तम्मना के साथ उनका रोमांस भी जबर्दस्त है, जो बाहुबली में हम नहीं देख पाते।
सच कहें तो प्रभास जितने मन से एक्शन करते हैं, रोमांटिक रोल में उतने ही खो जाते हैं। मलयालम फिल्म 'वर्षम' प्रभास की बेहद कामयाब फिल्म है। इसे हिन्दी में 'बारिशः ए सीजन ऑफ लव' नाम से रिलीज किया गया।
तेलगू की एक्शन ड्रामा 'छत्रपति' में प्रभास के अभिनय का वो रूप दिखता है, जिसे देखकर एसएस राजमौली ने उन्हें बाहुबली के लिए चुना होगा। हिन्दी में इसे 'हुकुमत की जंग' नाम से रिलीज किया गया था। नाम के मुताबिक यह सत्ता की लड़ाई की फिल्म थी।
बदले पर आधारित तेलगू फिल्म 'योगी' में प्रभास का विकराल रूप देखने को मिला। हिन्दी में ये फिल्म 'मां कसम बदला लूंगा' नाम से रिलीज हुई थी।
हमारे यहां चलन फिलहाल दक्षिण भारतीय फिल्मों का रिमेक बनाने का है। लेकिन कभी-कभी दिक्षण भारत में भी बॉलीवुड फिल्मों के रिमेक बनते हैं, जैसे फिल्म 'बिल्ला'। ये हिन्दी फिल्म 'डॉन' की रीमेक है। और जब बात दक्षिण में ऐसा हीरो चुनने की आई कि अमिताभ बच्चन का रोल कौन निभा सकता है तो लोगों को एक ही नाम सूझा, प्रभास।