Then and Now कॉलम में हम बात करेंगे भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) की। हेमा मालिनी ने सिनेमाजगत में 49 साल तक राज किया। 1968 में आई 'सपनों का सौदागर' फिल्म से हेमा को पहचान मिली। इसके बाद 'नसीब', 'शोले', 'चरस', 'आजाद' और 'नया जमाना' जैसी कई फिल्मों में हेमा मालिनी ने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में हेमा मालिनी को ना केवल उनके अभियन के लिए सराहा गया बल्कि उनकी खूबसूरती ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था। हेमा मालिनी का 16 अक्टूबर को जन्मदिन है। तस्वीरों में देखिए 49 साल में कितनी बदल गई हैं हेमा मालिनी।
2 of 5
hema malini
- फोटो : file photo
हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। कई दशक तक सिनेमा पर राज करने वाली हेमा को डांस की कई विधाओं में महारत हासिल है।
3 of 5
hema malini
- फोटो : file photo
हेमा जब पांच साल की थी उनकी मां ने तभी उनके पैरों में घुंघरूं बांध दिए थे। हेमा ने यह किस्सा एक इंटरव्यू में खुद साझा किया था। हेमा ने कहा था - 'उस समय उनका मन अपनी सहेलियों के साथ खेलने का करता था, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह डांस करें। बाद में जब वह थोड़ी बड़ी हो गई तो उनकी दिलचस्पी खुद-ब-खुद डांस की तरफ बढ़ने लगी।'
4 of 5
hema malini
- फोटो : file photo
मशहूर अभिनेत्री हेमा के बारे में आप यह बात शायद ही जानते होंगे कि जब वह 14 साल की थीं तो उन्हें एक फिल्म में उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। हेमा मालिनी ने यह बात एक न्यूज चैनल के निजी कार्यक्रम में कही थी। उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल की थीं तो एक फिल्म के लिए उनका नाम आया, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को लेकर जब उनकी डायरेक्टर से मीटिंग हुई तो फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया।
5 of 5
लोगों को संबोधित करतीं सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने बताया था कि डायरेक्टर उस रोल के लिए मोटी हीरोइन चाहता था और उस समय वह काफी पतली हुआ करती थीं। हेमा मालिनी की इन तस्वीरों में समय के साथ उनके लुक्स में बदलाव साफ देख सकते हैं। हेमा मालिनी आखिरी बार 'एक थी रानी ऐसी भी' फिल्म में नजर आई थीं। जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। हेमा मालिनी राजनीति में भी सक्रिय हैं। भाजपा के टिकट पर मथुरा की सीट से हेमा मालिनी दूसरी बार सांसद हैं।