Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे अभिनेत्री पूजा बेदी (Pooja Bedi) की। पूजा बेदी ने 1991 में 'विषकन्या' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं लग सके। हालांकि इन फिल्मों में पूजा अपने अभिनय से ज्यादा बोल्ड लुक की वजह से चर्चा का विषय रहीं। पूजा अभी सिनेमाजगत से दूर हैं। तस्वीरों में देखिए समय के साथ पूजा के लुक में कितना बदलाव आ गया है।
2 of 6
pooja bedi
- फोटो : file photo
पूजा बेदी ने सिनेमाजगत के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। सिनेमाजगत में पूजा ने भले ही 20 साल बिताए लेकिन इतने लंबे वक्त में गिनी चुनी ही फिल्में की। इन फिल्मों में 'विषकन्या', 'लुटेरे', 'फिर तेरी कहानी याद आए', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' शामिल है।
3 of 6
pooja bedi
- फोटो : social media
इसके अलावा कई रियलिटी शोज में भी काम किया। ये रियलिटी शोज 'झलक दिखलाजा सीजन एक', 'नच बलिए तीन', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन पांच' शामिल हैं। हालांकि किसी भी शो के जरिए उनका करियर नहीं चल पाया। अपने काम से ज्यादा पूजा बेदी अपने अफेयर और शादी को लेकर चर्चा में रहीं।
4 of 6
pooja bedi
- फोटो : Social Media
इसके अलावा कई रियलिटी शोज में भी काम किया। ये रियलिटी 'शोज झलक दिखलाजा सीजन एक', 'नच बलिए तीन', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन पांच' शामिल हैं। हालांकि किसी भी शो के जरिए उनका करियर नहीं चल पाया। अपने काम से ज्यादा पूजा बेदी अपने अफेयर और शादी को लेकर चर्चा में रहीं।
5 of 6
Pooja Bedi with family
- फोटो : file photo
पूजा बेदी को फरहान फर्नीचरवाला से प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 1994 में शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक पूजा ने फरहान के लिए मुस्लिम धर्म भी स्वीकार कर लिया था, ताकि उनके बच्चों को कोई दिक्कत आगे चलकर न हो। शादी के कुछ साल बाद इन दोनों के बीच परेशानी शुरू हो गई और साल 2003 में पूजा ने फरहान से किनारा कर लिया। फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं।