अर्जुन कपूर और करीना कपूर का लिपलॉक किस जब से मीडिया में आया है, इस पर लगातार कुछ ना कुछ हल्ला हो रहा है। करीना ने अर्जुन को किस करने के मामले में सैफ से बेहतर बताया था। अब अर्जुन ने अपनी पहली किस के बारे में बताया है।
अर्जुन ने बताया कब किया था पहला किस
अर्जुन कपूर और करीना कपूर इस समय 'की एंड का' में काम कर रहे हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी बनने के साथ से ही कई तरह की बातें की जा रही हैं। सबसे पहले तो करीना के अर्जुन से बड़ा होने के कारण फिल्म चर्चा में रही इसके बाद करीना-अर्जुन की लिपलॉक किस सामने आई तो सैफ भी इस मामले में कूद पड़े।
अर्जुन ने बताया कब किया था पहला किस
करीना और अर्जुन की किस सामने आने के बाद कहा गया कि सैफ ने फोन करके अर्जुन को हड़काया। बाद में करीना और अर्जुन ने इस बात को नकार दिया। लगातार अर्जुन से फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये सवाल किया जा रहा है कि आखिर अर्जुन को करीना ने किस करने में उस्ताद कैसे माना? इसका जवाब अर्जुन ने दिया है अपनी पहली किस के बारे में बताकर।
अर्जुन ने बताया कब किया था पहला किस
लगातार किसिंग सीन पर सवालों के बीच अर्जुन से हाल ही प्रमोशन के दौरान ये सवाल हुआ कि उन्होंने पहला किस कब किया?
अर्जुन ने बताया कब किया था पहला किस
अर्जुन ने बताया कि उन्होंने वो टीनएज में ही पहली कर ली थी। अर्जुन के अनुसार 19 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली किस की थी। हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया।