देशभर में इन दिनों फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और उनकी हालिया रिलीज्ड फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा में हैं। यह फिल्म बीते कई दिनों से अपने प्रदर्शन में लगातार बढ़ोतरी करती दिख रही है। ऐसे में फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्टर साझा कर हरियाणा के मुख्यमंत्री से रेवाड़ी में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। दरअसल, पोस्टर शेयर करते हुए विवेक ने रविवार शाम को क्षेत्र में होने वाली फिल्म के निशुल्क स्क्रीनिंग को रोकने का निवेदन किया। कथित तौर पर पंचानंद नामक एक समूह के जिला प्रमुख द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग करने का एलान किया गया है।
2 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में ट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने साफ किया कि फिल्म को खुले में और मुफ्त में दिखाना एक कानूनी अपराध है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, द कश्मीर फाइल्स को इस तरह खुले में और मुफ्त में दिखाना एक अपराध है। माननीय मनोहर लाल खट्टर जी, मैं आपसे इसे रोकने का अनुरोध करता हूं राजनीतिक नेताओं को रचनात्मक व्यवसाय और सच्चे राष्ट्रवाद का सम्मान करना चाहिए। समाज सेवा का मतलब कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से टिकट खरीदना है।

3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, विवेक के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूजर में सवाल करते हुए पूछा कि क्या सब कुछ है बस व्यवसाय के बारे में था? इस पर विवेक ने जवाब दिया कि इस तरह की फिल्म दिखाना अवैध है। मुझे यकीन है कि आप ऐसी किसी भी चीज को बढ़ावा नहीं देंगे, जो अवैध हो। विवेक द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास और युवा नेता मुकेश कापड़ीवास के चेहरे नजर आ रहे हैं। पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म की मुफ्त स्क्रीनिंग रविवार शाम 6:30 बजे स्वर्ण जयंती पार्क, मॉडल टाउन रेवाड़ी में होगी।

4 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : Instagram
11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स दिन- प्रतिदिन लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। यह फिल्म शुरुआत में जहां सिर्फ 650 स्क्रीनों पर रिलीज की गई थी। वहीं बाद में स्क्रीनों की संख्या को बढ़ाकर 2000 कर दिया गया। इसके अलावा इस फिल्म को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए देश के कई राज्यों ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड आदि शामिल हैं।
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री का निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार पर आधारित है। फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों और उनके पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के बाद अभी तक कुल 141 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।