विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रफ्तार अपनी रिलीज के एक महीने बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई धीमी पड़ती जा रही है। 33वें दिन फिल्म एक करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। अब तक यह फिल्म कुल 251.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दिखाया गया था।
The Kashmir Files Collection Day 33: ‘द कश्मीर फाइल्स’ का 33वें दिन निकला दम, एक करोड़ की भी नहीं हुई कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन