फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: इन बॉलीवुड सितारों ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाया समाज को बांटने का आरोप, जानिए किसने क्या कहा

Thu, 24 Mar 2022 07:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Mar 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir files: Bollywood celebrities like Swara Bhasker, nana patekar, nandita das who don't like Vivek Agnihotri film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोग रिलीज के बाद से ही काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दो गुट बन गए हैं, एक जिन्हें फिल्म बहुत पसंद आ रही है, तो दूसरे जिन्हें ये कुछ खास रास नहीं आई। बॉलीवुड में भी यही हाल है, कुछ सिलेब्स इसके समर्थन में हैं, तो कुछ खुलकर 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना कर रहे हैं। इन सिलेब्स का कहना है कि यह फिल्म समाज को बांटने का काम कर रही हैं।इन सेलिब्स का कहना है कि 'द कश्मीर फाइल्स' मुस्लिमों के लिए नफरत फैला रही है। यही नहीं, इन्होंने फिल्म के निर्देशक से सवाल किया है कि जब देश में शांति का माहौल है, तो इस समय यह प्रोपेगैंडा फैलाने वाली फिल्म बनाने की क्या जरूरत थी? आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

The Kashmir files: Bollywood celebrities like Swara Bhasker, nana patekar, nandita das who don't like Vivek Agnihotri film
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज
प्रकाश राज अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे किसानों की बात हो या गरीबों की वह बेबाकी से अपने विचार साझा करते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि कश्मीर फाइल्स... क्या ये घाव भर रहा है या लोगों में नफरत के बीज बो रहा है और धाव दे रहा है? मैं बस पूछ रहा हूं। एक अन्य ट्वीट में प्रकाश ने लिखा कि फाइल्स. पाइल्स एन फाइल्स... वैधानिक चेतावनी। अगर ये कट्टरपंथी हमारे देश के हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना जारी रखते हैं तो हम भारतीय जल्द ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इसके साथ ही प्रकाश राज ने कई और ट्वीट भी किए हैं। एक ट्वीट में  उन्होंने फोटो शेयर किया, जिसमें गोदरा फाइल्स, जीएसटी फाइल्स, दिल्ली फाइल्स, गंगा फाइल्स, नोटबंदी फाइल्स और कोविड फाइल्स को लकेर कहा कि अभिनेता जो प्रड्यूसर बने हैं क्या आप ये फिल्में भी बनाकर रिलीज करेंगे? बस पूछ रहा हूं। 



इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि नफरत हमें कहीं नहीं लेकर जाएगी...ये हम भारत के लोगों को समझना होगा कि हमारी प्राथमिकता क्या है...जागो और खड़े हो जाओ...और अपनी आवाज उठाओ।


 

The Kashmir files: Bollywood celebrities like Swara Bhasker, nana patekar, nandita das who don't like Vivek Agnihotri film
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह हर मुद्दे पर अक्सर अपने विचार साझा करती रहती हैं। स्वरा भास्कर ने बिना नाम लिए  फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा है। दरअसल, स्वरा ने ट्वीट किया कि अगर आप चाहते हैं कि कोई आपकी सफलता पर आपकी मेहनत को बधाई दे, तो पहले बीचे पांच साल में उनके सर पर बैठकर कचरा तो मत फैलाइए। स्वरा के इस ट्वीट के बाद से लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि स्वरा का इशारा किस ओर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir files: Bollywood celebrities like Swara Bhasker, nana patekar, nandita das who don't like Vivek Agnihotri film
नंदिता दास

नंदिता दास
नंदिता दास ने लोगों से अपनी फिल्म 'फिराक' देखने की अपील की। नंदिता ने ट्वीट कर लिखा कि 13 साल पहले 20 मार्च 2009 को फिराक रिलीज हुई थी। शायद आज के समय में यह फिल्म और अधिक प्रासंगिक है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो अमेजन प्राइम या यूट्यूब पर इसे देखें। बता दें कि नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म 'फिराक' गुजरात दंगों में हुए नरसंहार की कहानी को दिखाती है।

विज्ञापन
The Kashmir files: Bollywood celebrities like Swara Bhasker, nana patekar, nandita das who don't like Vivek Agnihotri film
आदिल हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल हुसैन
बॉलीवुड अभिनेता आदिल हुसैन ने भी 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट किया कि सच जरूर बोलना चाहिए, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन सच को शिष्टता के साथ बोलना चाहिए। वरना इसका उद्देश्य अपनी खूबसूरती खो देता है और इसका असर प्रतिक्रिया के रूप में सामने आता है। निश्चित तौर पर हम समाज में प्रतिक्रिया की आग नहीं लगाना चाहते बल्कि एक जवाबदेही समाज बनाना चाहते हैं। कला को हमेशा जवाबदेह होना चाहिए। इस ट्वीट पर हुसैन की जमकर आलोचन भी हुई।


इसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में तीन और ट्वीट किया और लिखा 7 मार्च से 18 मार्च तक मैं नॉर्थ केरल के गांव में था। 19 को जब मैं शहर में आया तो अनुपम खेर जी से मिला और उनसे कहा कि उम्मीद है कि मैं कश्मीर फाइल्स जल्द ही देखूंगा। इसके बाद अगले दिन मैं शूटिंग में व्यस्त होन के चलते फिल्म नहीं देख पाया। इसलिए मेरा ट्वीट कला के ऊपर मेरे विचारों पर सामान्य सा कॉमेंट था। शायद मेरा ट्वीट बस गलत वक्त पर आया। जो लोग इससे आहत हुए हैं, उनसे माफी चाहता हूं। मैं फिल्म देखने के बाद बात करना चाहूंगा। हालांकि मुझे पता नहीं है कि ट्विटर इसके लिए सही जगह है या नहीं, लेकिन कोशिश करूंगा।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed