आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इस फिल्म ने अब तक बहुत मुश्किल के साथ 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस बीच दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित अनुपम खेर ने सोमवार को एक इंटरव्यू के दौरान बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की। आमिर खान-स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्में चलने के लिए खुद अपना रास्ता ढूंढ लेती हैं।
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बायकॉट ट्रेंड किसी फिल्म को प्रभावित नहीं कर सकता अगर इसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने कहा, 'बायकॉट ट्रेंड की बात चल रही है। ट्विटर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे ट्रेंड चलते हैं। अचानक एक फिल्म को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है? आप सीधे क्यों नहीं कह सकते कि लोगों को आपकी फिल्म पसंद नहीं आई? ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म विफल हुई है। मैं यह मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि एक ट्रेंड किसी फिल्म को प्रभावित कर सकता है।'
3 of 4
अनुपम खेर, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'लाल सिंह चड्ढा' देखने की योजना बना रहे हैं? इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, 'मुझे अभी देखने का मन नहीं कर रहा है, इसके पीछे कोई वजह नहीं है। मैं इसे तब देखूंगा जब मेरा मन करेगा, लेकिन मैं यह पूछना चाहूंगा कि क्या आमिर खान ने 'द कश्मीर फाइल्स' देखी है?
4 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिमला में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, खेर ने कहा कि हर दिन कई ट्रेंड चलते हैं मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म ने इसलिए अच्छा प्रदर्शन इसलिए नहीं किया क्योंकि उसे बायकॉट किया जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ साल पहले, लोग चाहते थे कि उनकी फिल्मों के बारे में कुछ विवाद हो, जिससे उनकी फिल्म चल सके। मुझे लगता है कि अगर 'लाल सिंह चड्ढा' अच्छी होती उसे तो बहिष्कार से कोई फर्क नहीं पड़ता।'