बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज वाजपेयी ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से लोगो को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया है। इसके सेकेंड सीजन के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज डेट भी जल्द ही आने वाली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। दरअसल अमेजन प्राइम पर 'तांडव' और 'मिर्जापुर 2 ' को लेकर जो विवाद हुआ है उसका असर 'द फैमिली मैन 2' पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में खबर है कि इस वेब सीरीज के सेकेंड सीजन की रिलीज को पोस्टपोन किया जा सकता है।
2 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दे कि वेब सीरीज 'तांडव' और 'मिर्जापुर-2' को बहुत विवादों का सामना करना पड़ा है। ये दोनों ही सीरीज अमेजन प्राइम पर मौजूद हैं। वहीं 'द फैमिली मैन 2' को भी अमेजन पर ही रिलीज किया जाना है। इस सीरीज को 12 फरवरी को रिलीज किए जाने की खबर सामने आई थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पर तलवार लटकती नजर आ रही है। खबरों की मानें तो इस शो को पोस्टपोन करने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि अमेजन इस वक्त काफी ज्यादा विवाद में हैं। हालांकि 'द फैमिली मैन 2' में ऐसा कोई भी कंटेंट नहीं है जिससे किसी की भावनाएं आहत हों, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सीरीज की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है।
3 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'द फैमिली मैन 2' के ट्रेलर को भी 19 जनवरी को लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन अब इसे भी आगे बढ़ा दिया गया है। अमेजन प्राइम के शो 'तांडव' और 'मिर्जापुर' को भारी विवाद का सामना करना पड़ा है। यहां तक की ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया और इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई केस दर्ज हुए। ऐसे में अब कंपनी किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। ये ही वजह है कि 'द फैमिली मैन 2' के लिए दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
4 of 5
तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'तांडव' और 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के खिलाफ तमाम शिकायतें दर्ज होने के बाद से अमेजन प्राइम लगातार विवाद में बना हुआ है। एक तरफ तांडव वेब सीरीज पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स और एक्टर्स को गिरफ्तारी से राहत की छूट भी नहीं दी। उन्होंने 'तांडव' सीरीज के निर्माताओं को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि,'अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं हो सकती'।
5 of 5
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
दूसरी तरफ मिर्जापुर के मेकर्स पर जिले की गलत छवि दिखाने का आरोप लगा था और उनके खिलाफ यूपी के मिर्जापुर जिले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिलहाल इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से मेकर्स की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। अब इन सारे विवादों का असर 'द फैमिली मैन 2' पर पड़ रहा है। इस सीरीज को 12 फरवरी को रिलीज होना था। इस बात की जानकारी खुद मनोज वाजपेयी ने दी थी।