फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Delhi Files Director Vivek Agnihotri Last 5 Movies Box Office Report The Kashmir File The Vaccine War

Vivek Agnihotri: 'द वैक्सीन वॉर' से लेकर 'बुद्धा इन ट्रैफिक जाम' तक, कैसा रहा विवेक की पिछली फिल्मों का हाल

Mon, 27 Jan 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Jan 2025 10:41 PM IST
सार

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा के मंझे हुए निर्देशक हैं। वह जल्द ही दर्शकों के लिए 'द दिल्ली फाइल्स' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
The Delhi Files Director Vivek Agnihotri Last 5 Movies Box Office Report The Kashmir File The Vaccine War
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की वजह से काफी चर्चा में है। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए थे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में बताते हैं...

विज्ञापन

Sridevi: जब कोर्ट में श्रीदेवी को देखने के लिए जमा हो गई थी भीड़, माजिद मेमन ने शेयर किया अभिनेत्री से जुड़ा किस्सा

विज्ञापन

द वैक्सीन वॉर

'द वैक्सीन वॉर' भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान विकसित हुई स्वदेशी वैक्सीन के संघर्षों और सफलता के बारे में दर्शकों को बताने के लिए बनाई गई फिल्म थी। फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म पर दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं।  टिकट खिड़की पर फिल्म ने छह करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Interstellar: इंटरस्टेलर का भारत में दिख रहा जबर्दस्त क्रेज, री-रिलीज से पहले बिके एक लाख से ज्यादा टिकट

विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स

'द कश्मीर फाइल्स' विवेक अग्निहोत्री की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म 1990 में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उनके साथ हुए अत्याचारों की कहानी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 252.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसकी वजह से इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। 

विज्ञापन

द ताशकंद फाइल्स

'द ताशकंद फाइल्स' एक थ्रिलर फिल्म थी, जो भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह टिकट खिड़की पर सेमी-हिट साबित हुई थी।

जुनूनियत

'जुनूनियत' का निर्देशन भी विवेक अग्निहोत्री ने किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। वहींं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन चार करोड़ 10 लाख रुपये रहा था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर पूरी तरह से विफल रही थी। 

बुद्धा इन ट्रैफिक जाम

'बुद्धा इन ट्रैफिक जाम' भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म थी। फिल्म का विषय दिलचस्प था, लेकिन इसे दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म की कुल कमाई महज 30 लाख रुपये ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed