फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Accidental Prime Minister controversy and anupam argues

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर विवाद पर भड़के अनुपम, बोले-तीसरी ताकत भी रोक नहीं सकती फिल्म

Fri, 28 Dec 2018 07:25 PM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 28 Dec 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister controversy and anupam argues
anupam kher

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जबरदस्त तरीके से विवादों में घिर गई है। इस पर फिल्म में लीड रोल करने वाले एक्टर अनुपम खेर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन विवादों पर अपनी राय रखी।

विज्ञापन


फिल्म को लेकर बढ़ते विवादों के बीच अनुपम ने कहा कि 'हिंदी सिनेमा के लिए यह फिल्म बहुत ही क्रांतिकारी साबित होगी और मेरा मानना है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए, विवादों के बीच सेंसर बोर्ड पहले ही फिल्म को मंजूरी दे चुका है, ऐसे में किसी तीसरी ताकत का हक नहीं बनता कि वे फिल्म पर रोक लगाए, मैंने सिर्फ इस किरदार को जिया है जो कि मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा था। अनुपम ने कांग्रेस नेता को फिल्म देखने के लिए भीड़ भेजने की भी बात कही। 
विज्ञापन



 

The Accidental Prime Minister controversy and anupam argues
anupam kher

दरअसल, बीते गुरुवार फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है। उनका मानना है कि रिलीज करने से पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को ये फिल्म दिखानी चाहिए। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया ने भी इसे बड़ी चाल बताया है। 

लगातार हो रहे फिल्म के विरोध में अनुपम ने बोला था कि फिल्म का विरोध उसके हक में रहेगा क्योंकि इससे फिल्म की पब्लिसिटी ही होगी। उन्होंने आगे कहा कि जब साल 2014 में आई इस किताब का विरोध क्यों नहीं हुआ। अनुपम ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट पढ़ा था जिसमें उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बोला था। 

बता दें कि फिल्म अगले साल 2019 के पहले महीने जनवरी की 11 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म संजय बारू की किताब 'The Accidental Prime Minister' से गढ़ी गई है। फिल्म को विजय गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। वहीं, एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed