बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 10 अगस्त को अपनी नई फिल्म का एलान किया था। अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अनिल कपूर को इंस्पिरेशनल कहा है।
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने अनिल कपूर को बताया अपना प्रेरणास्रोत, तारीफ में कह दी यह बड़ी बात
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कम समय में ही हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने अलग-अलग जोनर की फिल्में कर फैंस का दिल जीता और उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं, लेकिन एक फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। अब हाल ही में, भूमि पेडनेकर ने अनिल कपूर की तारीफों के पुल बांधे हैं।
Soma Laishram: बैन पर मणिपुरी अभिनेत्री सोमा लैशराम का भड़का गुस्सा, कड़ी निंदा करते हुए जाहिर किए अपने विचार
फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर ने कनिका कपूर का किरदार निभाया है और यह पहली बार है कि वह महान अभिनेता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। भूमि ने अनिल संग काम करने के अपने अनुभव का खुलासा करते हुए कहा, 'शुरुआत में मैं बेहद घबराई हुई थी, लेकिन वह सबसे अच्छे और प्रेरणादायक हैं। वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और वह यह होना डिजर्व भी करते हैं।'
Soma Laishram: बैन पर मणिपुरी अभिनेत्री सोमा लैशराम का भड़का गुस्सा, कड़ी निंदा करते हुए जाहिर किए अपने विचार
भूमि ने आगे कहा, 'वह जानते हैं कि वह लोगों पर कितना प्रभाव डालते है। इसलिए वह सुनिश्चित करते हैं कि वह हम सभी को सहज बनाए क्योंकि हम सभी पहली बार में उनसे काफी डर रहे थे। शुरू में मुझे थोड़ी घबराहट हुई थी, लेकिन अब मेरा मानना है कि उनके साथ काम करना बेहद आसान हैं।'
बात करें फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की कास्ट की तो 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर के साथ डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2023 में होगा। फिल्म 6 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।