कुछ समय पहले अफवाह फैल रही थी कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की अभिनेत्री तारा सुतारिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। क्योंकि कई बार दोनों एक साथ स्पॉट भी हो चुके हैं। मगर तारा ने इन अफवाहों पर तब विराम लगा दिया था जब उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं। इधर, लोगों को तारा की बात पर जरा सा भी विश्वास नहीं हो रहा था।
2 of 4
Tara Sutaria
- फोटो : social media
लेकिन, सिद्धार्थ और तारा की बात एक बार फिर तब छिड़ गई जब तारा से पूछ लिया गया था कि क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं? रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन ब्वॉयफ्रेंड बनेंगे। अब तो उन लोगों को जवाब मिल गया होगा जो यह जानने को बेताब थे कि तारा सुतारिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। वैसे इन दिनों तारा सुतारिया बेहद खुश नजर आ रही हैं।
3 of 4
Tiger Shroff, Ananya Pandey &Tara Sutaria
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि तारा ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म हाल ही में रिलीज भी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी डेब्यू किया है। फिल्म में दोनों अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आई हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।
4 of 4
iger Shroff, Tara Sutaria, Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म में तारा की एक्टिंग स्किल्स को भी काफी सराहा गया है। इसी का नतीजा है कि अब उनके पास दो-दो फिल्मों के ऑफर भी आ चुके हैं। तारा मिलाप जावेरी की फिल्म 'मरजावां' में नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत भी मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा तारा तेलुगू की हिट फिल्म 'RX 100' में भी नजर आएंगी। फिल्म के जरिए सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।