बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। हाल ही में तनीषा अपने एग्स फ्रीज करवाने की खबर को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने अपने करीबी लोगों और डॉक्टर की सलाह के बाद ही 39 वर्ष की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। तनीषा बॉलीवुड के सुपरस्टार फैमिली से संबंध रखती हैं। उनकी बहन काजोल और जीजा अजय देवगन बॉलीवुड दिग्गज सितारे हैं। तनीषा फिल्मों में भले ही कमाल ना दिखा पाई हों, लेकिन अपनी तस्वीरों से वो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। काजोल की बहन तनीषा को फिल्मों में कभी वो सफलता नहीं मिली जैसे उनके परिवार के बाकी सदस्यों को मिली। तनीषा ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं, लेकिन उनकी हर फिल्म फ्लॉप रही। इसके चलते तनीषा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब तनीषा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर ही सुर्खियां बटोरती हैं।
अफेयर के चर्चे: अरमान कोहली ही नहीं, इन सितारों के साथ भी जुड़ चुका है तनीषा मुखर्जी का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन