दुखद: तमिल निर्देशक अरुणराजा कामराज की पत्नी का कोरोना से निधन, बीते दिनों दोनों हुए थे संक्रमित
तमिल निर्देशक अरुणराजा कामराज की पत्नी का रविवार को कोरोना से निधन।
कोरोना संक्रमित होने के बाद चेन्नई के निजी अस्पताल में दोनों थे भर्ती।
अरुणराजा ने फिल्म 'काना' से निर्देशन में किया डेब्यू।
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है और अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आ रही है कि तमिल निर्देशक अरुणराजा कामराज की पत्नी सिंधुजा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। बीते दिनों कपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद दोनों चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे।
अरुणराजा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था लेकिन उनकी पत्नी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। रविवार को निर्देशक की पत्नी सिंधुजा का निधन हो गया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
सेलेब्स सोशल मीडिया पर अरुणराजा की पत्नी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और निर्देशक को मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। सिंगर तमीजा ने लिखा, 'एक बार मैं सिंधुजा से एयरपोर्ट पर मिला था। वो बहुत ही प्यारी इंसान थीं और उन्हें अपने पति पर बहुत गर्व था। मैं इस खबर को सुनकर सदमे में हूं। मजबूत बने रहो अरुणराजा भाई।'
Met Sindhu Arunraja once at the airport, Such a sweet person. She was so happy & proud of her husband. Sema couple & right now im shocked beyond belief ☹️ condolonces @Arunrajakamaraj bro - sorry for ur loss. stay strong 🙏🏻
— Hiphop Tamizha (@hiphoptamizha) May 17, 2021
बता दें, अरुणराजा कामराज पहले गीतकार थे और उन्होंने कई गाने लिखे हैं, जिसमें ‘नेरुप्पुदा’ और ‘वरला वा बैरावा’ काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों के निर्देशन की ओर अपना रुख किया और महिला क्रिकेट पर केंद्रित अपनी पहली फिल्म काना का निर्देशन किया।