पटौदी खानदान के चिराग तैमूर अली का पहला बर्थडे मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना के साथ इब्राहिम पैलेस पहुंच चुके हैं। पटौदी इब्राहिम पैलेस में जन्मदिन की तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं। तैमूर मियां का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में बुधवार को मनाया जाएगा।
पढ़ें-अनुष्का-विराट रोम में मना रहे हनीमून, अब सानिया मिर्जा ने दोनों को दी ये खास सलाह
इन तस्वीरों में सैफ अली खान नीली जींस और शर्ट के साथ सफेद हाफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। तैमूर ने पापा की ही तरह नीली शर्ट और पैंट पहनी हुई है लेकिन उन्होंने नीली जैकेट डाली हुई है। बात की जाए करीना कपूर खान की तो वो नीली पैंट, सफेद टॉप और खाकी जैकेट में पहनी हुई है।
सैफीना के बेटे तैमूर के जन्मदिन पर खान परिवार के साथ पूरा कपूर परिवार भी पहुंचेगा। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली के साथ पटौदी इब्राहिम पैलेस में शनिवार को शाम 5.50 बजे पहुंचे। उनके साथ तैमूर मियां की आया भी दिखाई दी ।
बता दें कि सैफीना के बेटे तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को है। इस दौरान सैफ अली खान पैलेस में होर्स राइडिंग भी करेंगे। खबरों की मानें तो सैफ अली खान एक फिल्म में होर्स राइडिंग का एक सीन भी करने वाले हैं। जिसके लिए गोल्फ कोर्स फरीदाबाद से दो घोड़े भी उनके आने से पहले ही पहुंच चुके है।
शनिवार को सैफ अली खान खुद गाड़ी चलाकर अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में अभिनेत्री करीना कपूर खान, बेटे तैमूर अली व आया के साथ पहुंचे। गाड़ी में अगली ही सीट पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान बैठी हुई थी। पीछे की सीट पर तैमूर मियां की आया गोद में लेकर हुए थी।