मीडिया के चहेते स्टार किड तैमूर अली खान अब कैमरे में पोज देने के शौकीन बनते जा रहे हैं। तैमूर की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इन दिनों तैमूर की एक फोटो वायरल हो रही है।
फोटो में तैमूर अपने नन्हें नन्हें हाथों में किताब लिए नजर आ रहे हैं। तैमूर मीडिया के भी फेवरेट किड हैं। जहां एक तरफ फोटोग्राफर्स उनकी एक तस्वीर के लिए घंटों इंतजार करते हैं वहीं तैमूर भी उन्हें देखकर क्यूट पोज देते हुए 'मीडिया' पुकारते हैं।
एक बार फिर तैमूर अपने प्ले स्कूल के बाहर घूमते नजर आए। इससे पहले तैमूर पापा सैफ अली खान के साथ भी घूमते और मस्ती करते हुए नजर आए थे। तैमूर दो साल से ज्यादा के हो चुके हैं। वह अब धीरे-धीरे बोलना भी सीख रहे हैं। अब तो तैमूर अक्सर मीडिया के फोटोग्राफर्स को देखकर हाय और बाय करने लगे हैं।
तैमूर की नई-नई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इन्हें लेकर सैफ और करीना को ट्रोल भी किया जाता है। तैमूर के पिता सैफ को घुड़सवारी का शौक है और अब ऐसा लगता है कि तैमूर भी इस नवाबी शौक को जल्द ही अडॉप्ट कर लेंगे। नवाब पटौदी परिवार का यह नन्हा सदस्य लोकप्रियता में अच्छे-अच्छों को मात दे रहा है।