तुषार कपूर के बर्थडे में
तैमूर अपनी मां
करीना के साथ पहुंचे। जैसे ही करीना और तैमूर वहां पहुंचे सारे के सारे कैमरे उनकी तरफ घूम गए। न तो कैमरे तैमूर के सामने से हटने को तैयार थे और न ही तैमूर की नजरें कैमरे से हटने को तैयार दिख रही थीं। आगे कि स्लाइड्स में देखे करीना और तैमूर की कुछ खास तस्वीरें।
तैमूर की समय पर समय पर तस्वीरे मीडिया में वाहवाही लूटती रहती हैं लेकिन इस बार अपनी मां के साथ वो कुछ ज्यादा ही क्यूट लग रहे थे। ये पहली बार है जब तैमूर अपनी मां के साथ किसी इवेंट में नजर आए हैं।
जहां सभी तैमूर की फोटो लेने में लगे हुए थे वहीं तैमूर भी एक टक कैमरे की ओर देखते रहे। करीना बेटे को गोद से ऐसे चिपकाए पहली बार कैप्चर की गई हैं।
फोटोग्राफर्स को तैमूर कुछ इस तरह अपनी गाड़ी के अंदर से चीयर करते दिखाई दिए। करीना उनका हाथ पकड़ कर उन्हें चीयर अप कराना सिखा रहीं थी।
तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस उनपर लाइक और कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं। आखिर तैमूर है ही इतने क्यूट।