'जुड़वा 2' में रोमांस और मस्ती का तड़का लगाने वाली तापसी पन्नू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में उनकी फिल्म 'दिल जंगली' का ट्रेलर आउट हुआ है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में तापसी और शाकिब की केमेस्ट्री कमाल लग रही है।
ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म कॉलेज लाइफ के इर्द गिर्द घूमने वाली फिल्म है। दरअसल ट्रेलर में तापसी एक कॉलेज में इंगलिश की टीचर हैं और साकिब उनके स्टूडेंट की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे साकिब का ज्यादातर समय दोस्तों और जिम में निकलता है।
बात अगर तापसी की करें तो प्यार में डम्प होने के बाद उन्हें साकिब से वक्त के साथ प्यार हो जाता है। हालांकि उनके रास्ते में कई अड़चने भी आती है। इस फिल्म में दर्शकों को कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। फिलहाल आप इस फिल्म का ट्रेलर देखें….
बता दें कि तापसी और साकिब के अलावा इस फिल्म में निधि सिंह, अभिलाष थपियाल, सृष्टि श्रीवास्तव और जैकी भगनानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं जबकि फिल्म का निर्देशन आलिया सेन ने किया है। फिल्म को अगले महीने 16 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।