{"_id":"5e7c49dc8ebc3e6fea5a4ee6","slug":"taapsee-pannu-talk-about-kanika-kapoor-irresponsible-behaviour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कनिका कपूर की लापरवाही पर आया तापसी पन्नू का बयान, जमकर सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus: कनिका कपूर की लापरवाही पर आया तापसी पन्नू का बयान, जमकर सुनाई खरी-खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाली गायिका कनिका कपूर इन दिनों अस्पताल में हैं और कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं। कनिका की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। कनिका लंबे समय तक लंदन में रह रही थीं। वहां से आने के बाद वह एक नहीं बल्कि कई पार्टी का हिस्सा बनीं। उनके संपर्क में सैकड़ों लोग आए थे। उन सभी के भी टेस्ट किए जा रहे हैं।
2 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका ने लंदन से वापस आने के बाद टेस्ट नहीं करवाया जिसमें उनकी बड़ी लापरवाही सामने आई। इसको लेकर कनिका ट्रोल भी हुईं। कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें खरी—खोटी सुनाई। अब कनिका कपूर के मामले पर तापसी पन्नू का बयान भी आया है।
3 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू ने अपने बयान में कहा, 'यह बहुत ही बुरा हुआ है। अगर उन्हें खुद को नहीं पता था तो अलग बात है लेकिन अगर उन्हें सबकुछ पता था और उसके बाद भी वो लोगों से मिल लही थीं तो यह निराशाजनक बात है। उन्हें इस चीज पर ध्यान देना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
तापसी पन्नू आगे कहा, 'उनका कहना है कि वो चेकअप के लिए गई थीं लेकिन उनका चेकअप नहीं किया गया। अगर उन्हें किसी भी प्रकार का शक था तो वो अपने आपको आइसोलेशन में रख सकती थीं। मेरे अनुसार जिम्मेदारी दोनों पक्षों की थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बता दें कि तापसी पन्नू सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों जब पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉक डाउन की घोषण की तो उन्होंने ट्वीट कर कहा, '21 दिन! हमारे जीवन के बदले में ये कुछ भी नहीं। चलो यह सब करते हैं! और उम्मीद है कि इस लॉकडाउन के अंत तक हमारे पास निश्चित रूप से जश्न मनाने के लिए कारण होगा। तब तक एक बार में एक दिन के लिए जाने दो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।