फिल्म मिशन मंगल के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी अभिनेत्री तापसी पन्नू की अगली फिल्म कौन सी शुरू होगी, इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों लोग खूब कौन बनेगा करोड़पति खेल रहे हैं। तापसी के पास इन दिनों तीन फिल्में हैं। उनकी एक फिल्म मशहूर अभिनेता प्रकाश राज के निर्देशन में भी बनकर तैयार है लेकिन ये फिल्म कानूनी झमेले में फंस चुकी है।
2 of 4
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन के साथ हिट फिल्म बदला के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें लेकर एक हॉरर फिल्म बनाने की तैयारी की है। तापसी के मुताबिक ये फिल्म भूतिया फिल्म होने की बजाय पारलौकिक शक्तियों के एहसास की फिल्म होगी और इसकी शूटिंग इसी सर्दियों में विदेश की किसी लोकेशन पर शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा तापसी की एक और फिल्म की शूटिंग शुरू होने का एलान किया जा चुका है।
3 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
इस फिल्म का नाम है थप्पड़ और निर्देशक अनुभव सिन्हा इसे अगले साल 8 मार्च को रिलीज करने का एलान कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने अपनी पिछली फिल्म मनमर्जियां तापसी के साथ बनाई थी जबकि अनुभव उनके साथ मुल्क बना चुके हैं। तापसी को लेकर जो लेटेस्ट फिल्म सामने आई है वह है रश्मि रॉकेट। इसे आकर्ष खुराना निर्देशित करने वाले हैं।
आकर्ष इससे पहले दुलकर सलमान और इरफान खान के साथ फिल्म कारवां बना चुके हैं। तापसी ने साफ किया है कि उनकी फिल्म रश्मि रॉकेट किसी खिलाड़ी की बायोपिक नहीं है बल्कि इसके लिए देश की तमाम मशहूर धाविकाओं के जीवन में घटी घटनाओं से प्रेरणा लेकर लिखा गया है। फिल्म में तापसी गुजरात के कच्छ के इलाके की गांव की एक लड़की बनी है जो बहुत तेज दौड़ सकती है और गांव के लोग उसे रॉकेट बुलाते हैं और बाद में वह एथलीट बन जाती है।