तस्वीर की वजह से ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर और करियर पर तापसी का बड़ा खुलासा, पांच खबरें
निर्देशकों की मशहूर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में दक्षिण भारत की एक और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी को ला रहे हैं। समांथा इस मशहूर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ कर बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि इस वेब सीरीज में अपने किरदार को निभाते हुए उन्होंने अपने साथ कई प्रयोग किए हैं। उनके हिसाब से वह अपने किरदार के साथ इस सीरीज में कुछ नया करते हुए नजर आएंगी जो उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर देगा।
दिग्गज अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। सलमान खान फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग खान अपनी नई तस्वीर को साझा करने की वजह से चर्चा में हैं।
Salman Khan: एक बार फिर शर्टलेस हुए सलमान खान, तस्वीर देख फैंस ने कहा- कौन कहता है भाई की उम्र 54 साल है
देशभर में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत सरकार से मिल गई है और इनके मालिकों ने सिनेमाघर खोल भी दिए हैं लेकिन सिनेमाघरों की चौखट पर दर्शकों का आना जाना बहुत ही कम है। रविवार 15 नवंबर को देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद पहली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। मुंबई के दो बड़े सिनेमाघरों में तो दर्शकों की कमी के चलते फिल्म के शोज ही कैंसिल कर दिए गए।
सूरज पर सिर्फ मंगल ही नहीं बाकी सारे ग्रह भी भारी, दर्शक नहीं आए तो सिनेमाघरों में शोज कैंसिल होने शुरू
फिल्म जगत में धीरे धीरे ही सही पर अपनी खास जगह बनाने में सफल रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हिस्ट्री खोलने की हिम्मत दिखा रही हैं. वह निर्माताओँ, निर्देशकों और कलाकारों के नाम तो नहीं बता रहीं लेकिन, लपेट अपने इंटरव्यूज में सबको रही हैं। वह इशारों इशारों में बता रही हैं कि कैसे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका जीना मुहाल कर दिया था।
बड़े नामों से परदा हटाते हटाते सहम गईं तापसी पन्नू, शोषण के किस्से तो सुनाए पर नाम गोल कर गईं