एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपने बेबाक बयानों और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी स्वरा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और के.एल. राहुल (k l rahul) की सजा को लेकर स्वरा भास्कर ने इस बार सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधा है।
{"_id":"5c42c20dbdec22738813a54a","slug":"swara-bhasker-on-kl-rahul-and-hardik-pandya-supreme-court-involvement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर स्वरा भास्कर बोलीं- कोई काम नहीं है क्या हमारे कोर्ट के पास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर स्वरा भास्कर बोलीं- कोई काम नहीं है क्या हमारे कोर्ट के पास
Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar
स्वरा भास्कर
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के.एल. राहुल की सजा को लेकर बीसीसीआई की प्रशासक समिति (सीओए) द्वारा सुप्रीम कोर्ट का मत मांगने पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है, "कोई काम नहीं है क्या हमारे कोर्ट के पास?" उन्होंने आगे लिखा, "मैं एक सच्ची नारीवादी हूं...लेकिन मूर्ख होना कोई अपराध नहीं है!"
I’m a staunch feminist.. but reallllllyyyyyyyyyyy???????? Like realllyyyy???? Being crass is not a crime!!! 🙄🙄🙄🙄 And aur koi kaam nahi hai kya hamaarey courts ke paas!!?? https://t.co/g7TevJOKjE
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 17, 2019
elli avram hardik pandya
बता देें करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 6 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के विवादित बयान की हर कोई आलोचना हो रही है। इससे पहले हार्दिक की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने कहा था - 'हार्दिक का इस तरह महिलाओं पर टिप्पड़ी करना बेहद निराशाजनक है, मुझे थोड़ा धक्का लगा क्योंकि मैं तो हार्दिक को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी, लेकिन इस तरह हार्दिक खुद की विवादित टिप्पणी से आलोचना का शिकार हुए ये बहुत अच्छा हुआ है, क्योंकि किसी के भी बारे में इस तरह से सोचना आपको कूल नहीं बनाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐली अवराम, ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या
- फोटो : Cricket Addictor
इससे पहले हार्दिक पंड्या की दोस्त और फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने उनकी इस विवादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं ईशा तो हार्दिक का नाम सुनते ही भड़क उठी थीं। उन्होंने कहा था- 'महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।'
विज्ञापन
hardik k l rahul
गौरतलब है कि करण जौहर के शो पर हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की थी जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी काफी किरकिरी हो रही है। इसके बाद हार्दिक पांड्या और के.एल.राहुल को बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया है।