फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटा थेनबर्ग और रिहाना के पोस्टर जलाने वाले मामले पर ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ये शर्मनाक है

Fri, 05 Feb 2021 03:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Feb 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Foolish and Repugnant', Richa Chadha, Swara Bhasker Condemn Burning Of Greta Thunberg’s Effigies
ग्रेटा थेनबर्ग, स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

किसान आंदोलन का मुद्दा अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक पहुंच गया है। हॉलीवुड गायिका रिहाना के ट्वीट ने देश में हलचल मचा दी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर देश दो भांगों में बंटा नजर आ रहा है। वहीं रिहाना, ग्रेटा थेनबर्ग, मिया खलीफा जैसे विदेशी सितारों के ट्वीट ने भी बॉलीवुड को भी दो हिस्सों में बांट दिया हैं। बहुत से लोग जहां इन हस्तियों की बातों का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इनकी बातों पर कड़ा विरोध जता रहे हैं। हाल ही में इन विदेशी हस्तियों के विरोध प्रदर्शन में इनके पुतले जलाए गए जिस पर स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Foolish and Repugnant', Richa Chadha, Swara Bhasker Condemn Burning Of Greta Thunberg’s Effigies
ग्रेटा थेनबर्ग - फोटो : Twitter

मिया खलीफा,रिहाना और ग्रेटा थेनबर्ग ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए थे जिसके बाद से उनके खिलाफ संयुक्त हिंदू मोर्चा ने प्रदर्शन में उनके पोस्टर जलाए। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मिया खलीफा ने कहा है कि वो अभी भी किसानों के साथ खड़ी हैं।

Foolish and Repugnant', Richa Chadha, Swara Bhasker Condemn Burning Of Greta Thunberg’s Effigies
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम

'मिया खलीफा होश में आओ पोस्टर' के जवाब में मिया खलीफा ने ट्वीट किया कि, 'आपको बताना चाहूंगी कि मुझे होश आ गया है और आपकी चिंता के लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगी, भले ही इसकी कोई जरूरत नहीं थी। मैं अभी भी किसानों के साथ ही हूं'। अब इस विरोध प्रदर्शन और हस्तियों के खिलाफ हो रहे ट्वीट को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Foolish and Repugnant', Richa Chadha, Swara Bhasker Condemn Burning Of Greta Thunberg’s Effigies
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

ऋचा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'कुछ लोग मिलकर एक टीनएजर की तस्वीर जलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये कितनी बेवकूफी भरी, अपरिपक्व और शर्मनाक बात है'। वहीं स्वरा भास्कर ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ये लड़की महज 18 साल की है'।

 

विज्ञापन
Foolish and Repugnant', Richa Chadha, Swara Bhasker Condemn Burning Of Greta Thunberg’s Effigies
किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों का समर्थन - फोटो : AMAR UJALA

बता दें कि विदेशी सितारों द्वारा किसानों के  समर्थन में किए गए ट्वीट को लेकर बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है। जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर, फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, सिंगर लता मंगेशकर और एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई स्टार्स ने विदेशी हस्तियों की ओर से बयान दिए जाने का विरोध करते हुए इसे एक प्रोपेगैंडा बताया। तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी सेलेब्स के ट्वीट्स को बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन भी मिल रहा है जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर अली फजल, सिद्धार्थ, नकुल मेहता और पंजाबी सिंगर्स दिलजीत दोसांझ, जैज धामी ने उनके पक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed