वैचारिक मतभेद के कारण अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कंगना रणौत के बीच अक्सर खटास देखी जाती है। कंगना उनके सेक्युलिरिज्म विचारों को लेकर कई बार तल्ख टिप्पणी करती रहती हैं। अब स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि कंगना के साथ मेरा व्यक्तिगत कोई मसला नहीं है। लेकिन उनके नफरत और कट्टरता से भरे ट्वीट्स से समस्या है।
2 of 6
स्वारा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक साक्षात्कार में स्वरा ने कहा कि वह कंगना को व्यक्तिगत रूप से बिल्कुल नहीं जानती हैं, लेकिन वह प्रभावशाली पदों पर बैठे लोगों के साथ अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके नफरत फैलाती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एक सहकर्मी के रूप में उनके साथ काम किया और वह एक बहुत ही सक्षम अभिनेत्री हैं. यह हमने देखा है।
3 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
आगे स्वरा बोलीं कि वह किसी व्यक्ति विशेष के बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहतीं, न ही उनके मामले में पड़ना चाहती हैं।क्योंकि वह अनावश्यक सुर्खियों में हैं। लेकिन बस इतना कहना चाहती हैं कि नफरत, कट्टरता और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह काफी दुखद है और स्तर में गिरावट दिखाता है।
4 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना के बारे में सीधी बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनके ताजे ट्वीट नाथूराम गोडसे का बचाव करने वाले थे या नाथूराम गोडसे का बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। स्वरा ने कहा कि कंगना में उनकी निजी दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वैचारिक मतभेद हैं। जिस तरह से वह कट्टरता को सामान्य कर रही है, उससे बड़ी समस्या पैदा होगी। मुझे लगता है कि यह जहर है।
5 of 6
swara bhaskar
- फोटो : social media
एक और इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि मुझे 'बी ग्रेड' कहने पर कोई आपत्ति नहीं है। आप जैसा चाहें मुझे बुलाएं। लेकिन ये जान लें कि कभी कभी लोग जो कहते हैं दरअसल वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मुझे लगता है कि बाहरी लोगों और बी ग्रेड अभिनेताओं के साथ जो हुआ वह वास्तव में बहुत दुखद है। वे मेरे या तापसी के बारे में कहकर अपनी जहनियत का खुलासा कर रही हैं।