तुम रहे ना तुम: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाएगी जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता की फिल्म, जानें क्या है कहानी
Tum Rahe Na Tum: फैमिली ड्रामा फिल्म 'तुम रहे ना तुम' का जल्द ही 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया' में वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और किरदार के बारे में।
विस्तार
यह फिल्म स्वीडिश नाटककार ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग के मशहूर नाटक 'द फादर' पर आधारित है। इसमें नाटक के साइकोलॉजिकल और इमोशनल पहलुओं को आज के भारतीय परिवार के माहौल में नए सिरे से दिखाया गया है। उत्तराखंड के एक पहाड़ी शहर पर आधारित यह फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है, जिनकी बेटी के भविष्य को लेकर शुरू हुई लड़ाई आगे चलकर एक गंभीर संघर्ष में बदल जाती है।
'तुम रहे ना तुम' मुख्य रूप से पावर, विरासत, माता-पिता की उम्मीदों और बच्चे का भविष्य तय करने के अधिकार जैसे मुद्दों को दिखाती है। साथ ही, यह भी दिखाती है कि पितृसत्ता, असुरक्षा और भावनात्मक घाव कैसे किसी परिवार को बदल सकते हैं।
इस फिल्म के निर्देशक प्रेम मोदी हैं। इसमें जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें तनिष्का तिवारी, हर्ष छाया, जरीना वहाब और राजेश जैस कलाकार अहम किरदारों में हैं। इसे विन्नी चावला, वृंदा चावला और सोनू कात्याल ने 'फैनेटिकली फिल्मी प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' ने इन फिल्मों को दिखाया आइना, 61वें दिन भी छापे नोट? जानें 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
इसकी पटकथा राकेश कुमार त्रिपाठी ने लिखी है। विक्रमजीत रॉय इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि दीपांकर 'जोजो' चाकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और फिल्म के साउंड डिजाइनर हैं। आईएफएफएसए टोरंटो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'तुम रहे ना तुम' के प्रीमियर का एलान किया है।
आईएफएफएसए टोरंटो में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में बात करते हुए जिमी शेरगिल ने कहा, 'आईएफएफएसए टोरंटो में वर्ल्ड प्रीमियर के साथ 'तुम रहे ना तुम' का सफर शुरू होना बहुत खास बात है। कहानी एक भारतीय परिवार पर आधारित है, लेकिन भावनाएं सबके लिए एक जैसी हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भाषा और भूगोल की सीमाओं से परे लोगों से जुड़ेगी।'
A post shared by IFFSA TORONTO | SASO | SAFA — SAS360° (@iffsatoronto)