अपने तीखे बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर पिछले कुछ दिनों से छुट्टियां मनाने रूस गई हुई थीं। रूस से वापस आते ही स्वरा ने एक ट्वीट किया जिसके बाद एक बार फिर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
मामला अलीगढ़ की घटना से जुड़ा है। दरअसल स्वरा ने ट्वीट करते हुए अलीगढ़ की मासूम बच्ची के प्रति अपनी सवंदना जाहिर की। उन्होंने लिखा- अभी एक ब्रेक के बाद रूस के लौटी हूं। सोशल मीडिया से भी ब्रेक लिया था। अलीगढ़ खबर भयानक है। 2 साल की बच्ची की नृशंस हत्या, विनाशकारी। हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए। एक मिसाल सेट की जानी चाहिए ताकि इस तरह के अपराध को दोहराया ना जाए। मेरी सहानुभूति और परिवार को सहायता।
3 of 6
स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
स्वरा ने जैसे ही ट्वीट किया सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और इतना ही नहीं अब तक किया जा रहा है। एक यूजर ने स्वरा से देर से जागने के लिए नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा- इस बार तख्ती लेकर फोटोशूट करने के पैसे नही मिले क्या?
एक ने लिखा- यहां भी एक्टिंग। रूस में इंटरनेट नहीं चल रहा था क्या और अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए तो तुम खूब ट्वीट कर रही थी। एक यूजर ने स्वरा से ट्वीट कर पूछा- इस बार आप शर्मिंदा नही हुई?
एक यूजर ने लिखा- बहुत देर हो गई मेहरबां आते-आते। एक ने लिखा- धर्म देख कर रिएक्शन शर्मनाक है। ऐसे लोग देश, समाज के लिए दुर्भाग्य हैं।