{"_id":"61fd2b3220ecf0434e4cf32e","slug":"sushmita-sen-was-seen-with-ex-boyfriend-rohman-shawl-hid-his-face-after-seeing-the-camera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen Rohman Shawl: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं सुष्मिता सेन, कैमरे को देखकर रोहमन शॉल ने छिपाया चेहरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen Rohman Shawl: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं सुष्मिता सेन, कैमरे को देखकर रोहमन शॉल ने छिपाया चेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने दिसंबर महीने में अपने रिश्ते को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस दौरान सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की जानकारी फैंस को दी थी। सुष्मिता ने बताया था कि वह दोनों अब दोस्त हैं। इस पोस्ट ने बेशक फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता और रोहमन शॉल को एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। बीते दिनों दावा किया गया कि दोनों ने एक साथ पार्टी की थी। वहीं, अब दोनों को ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ कार में घूमते हुए देखा गया।
बीती रात, सुष्मिता सेन को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ही एक कार में सवार थे। इस मौके की खास बात ये है कि पैपराजी को देखकर बेशक सुष्मिता सेन नॉर्मल रहीं लेकिन रोहमन शॉल अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।
2 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के इस मौके की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुष्मिता और रोहमन एक ही कार में बैठे हुए हैं। इस दौरान सुष्मिता पैपराजी की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। लेकिन रोहमन शॉल ने अपना चेहरा कार में नीचे की ओर कर रखा है। इस दौरान वह अपना चेहरा पूरी तरह छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहमन की ये हरकत देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए थे।
3 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
आउटफिट की बात करें तो सुष्मिता सेन ने ब्लैक ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए थे। वहीं, रोहमन शॉल डेनिम जैकेट से खुद को छिपाए देखे जा सकते हैं। हालांकि, ये बात किसी को समझ नहीं आई कि इस मौके पर रोहमन ने अपना चेहरा क्यों छिपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच ब्रेकअप के बाद पहली मुलाकात होने का दावा किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता अपनी बिल्डिंग के नीचे ही रोहमन शॉल से मिली थीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। सुष्मिता और रोहमन काफी फ्रेंडली तरीके से नजर आ रहे थे। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि दोनों एक ही कार से अपने कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था। सुष्मिता रोहमन से 15 साल बड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते में कभी कोई परेशानी नहीं आई। लेकिन दिसंबर 2021 में सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप एलान किया। उन्होंने लिखा था, ‘हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हम दोस्त रहेंगे। ये रिलेशन खत्म हो रहा है लेकिन प्यार बरकरार है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।