फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen Rohman Shawl: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं सुष्मिता सेन, कैमरे को देखकर रोहमन शॉल ने छिपाया चेहरा

Fri, 04 Feb 2022 07:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Feb 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen was seen with ex boyfriend Rohman Shawl hid his face after seeing the camera
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने दिसंबर महीने में अपने रिश्ते को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस दौरान सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की जानकारी फैंस को दी थी। सुष्मिता ने बताया था कि वह दोनों अब दोस्त हैं। इस पोस्ट ने बेशक फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी सुष्मिता और रोहमन शॉल को एक साथ स्पॉट किया जा रहा है। बीते दिनों दावा किया गया कि दोनों ने एक साथ पार्टी की थी। वहीं, अब दोनों को ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ कार में घूमते हुए देखा गया।


 
बीती रात, सुष्मिता सेन को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ही एक कार में सवार थे। इस मौके की खास बात ये है कि पैपराजी को देखकर बेशक सुष्मिता सेन नॉर्मल रहीं लेकिन रोहमन शॉल अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।

Sushmita Sen was seen with ex boyfriend Rohman Shawl hid his face after seeing the camera
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के इस मौके की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुष्मिता और रोहमन एक ही कार में बैठे हुए हैं। इस दौरान सुष्मिता पैपराजी की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। लेकिन रोहमन शॉल ने अपना चेहरा कार में नीचे की ओर कर रखा है। इस दौरान वह अपना चेहरा पूरी तरह छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहमन की ये हरकत देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए थे।

Sushmita Sen was seen with ex boyfriend Rohman Shawl hid his face after seeing the camera
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

आउटफिट की बात करें तो सुष्मिता सेन ने ब्लैक ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए थे। वहीं, रोहमन शॉल डेनिम जैकेट से खुद को छिपाए देखे जा सकते हैं। हालांकि, ये बात किसी को समझ नहीं आई कि इस मौके पर रोहमन ने अपना चेहरा क्यों छिपाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen was seen with ex boyfriend Rohman Shawl hid his face after seeing the camera
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच ब्रेकअप के बाद पहली मुलाकात होने का दावा किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता अपनी बिल्डिंग के नीचे ही रोहमन शॉल से मिली थीं। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। सुष्मिता और रोहमन काफी फ्रेंडली तरीके से नजर आ रहे थे। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि दोनों एक ही कार से अपने कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे थे।

विज्ञापन
Sushmita Sen was seen with ex boyfriend Rohman Shawl hid his face after seeing the camera
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था। सुष्मिता रोहमन से 15 साल बड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते में कभी कोई परेशानी नहीं आई। लेकिन दिसंबर 2021 में सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप एलान किया। उन्होंने लिखा था, ‘हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। हम दोस्त रहेंगे। ये रिलेशन खत्म हो रहा है लेकिन प्यार बरकरार है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed