फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Major Release Date: अदिवी शेष की 'मेजर' इस दिन होगी रिलीज, 26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप के ऊपर आधारित है फिल्म

Fri, 04 Feb 2022 05:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Adivi sesh starrer major will release on 27 may the biopic of mumbai attack martyr major sandeep unnikrishnan
major - फोटो : insta

साउथ के एक्टर अदिवी शेष की फिल्म 'मेजर' का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार अब ये लंबा इंतजार खत्म होने वाला है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी दर्शकों के सामने आने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता अदिवी शेष मेजर संदीप का किरदार निभा रहे हैं। कोरोना के चलते कई बार इस फिल्म की रिलीज को टाला जा चुका है। हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज की उम्मीद नजर आ रही है। मेजर की  रिलीज के बारे में एक्टर अदिवी शेष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

Adivi sesh starrer major will release on 27 may the biopic of mumbai attack martyr major sandeep unnikrishnan
major - फोटो : insta

27 मई को रिलीज होगी फिल्म-
शहीद मेजर संदीप को जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' 27 मई 2021 को रिलीज की जाएगी। अभिनेता अदिवी शेष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से ये खबर साझा करते हुए लिखा, यह गर्मी 27 मई 2022 को फिल्म मेजर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, मेजर का वादा है ये। आपको बता दें कि ये फिल्म हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

Adivi sesh starrer major will release on 27 may the biopic of mumbai attack martyr major sandeep unnikrishnan
major - फोटो : insta

शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक्शन-ड्रामा मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जर्नी को दिखाती है, जिन्होंने मुंबई 2008 के आतंकवादी हमलों के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने अभिनेता-निर्माता महेश बाबू की कंपनी जेएमबी एंटरटेनमेंट और एएस मूवीज के सहयोग से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adivi sesh starrer major will release on 27 may the biopic of mumbai attack martyr major sandeep unnikrishnan
major - फोटो : insta

फिल्म 'मेजर' में अदिवी शेष के अलावा शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन एक बहादुर एनएसजी कमांडो थे। इस फिल्म में मेजर संदीप की जर्नी में उनकी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed