ललित मोदी के साथ रिश्ते में जुड़ने के बाद सुष्मिता सेन पहली बार लाइव आई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद सुष्मिता सेन ने खुलकर बात की है। इस दौरान सुष्मिता सेन ने उनको ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि अब वह पहले ज्यादा कलरफुल होने की कोशिश कर रही हैं और वह निगेटिव रहना पसंद नहीं करती हैं। ट्रोल्स को जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा- जब आप बहुत ज्यादा चुप रहते हैं तो लोग आपको कमजोर समझने लगते हैं, इसलिए जवाब देने जरूरी हो जाता है और इस वजह से हमें कई बार चुप्पी तोड़नी पड़ती है।
2 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि मैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोलती क्योंकि मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जब आपके खिलाफ ज्यादा आवाजें उठने लगें तो बोलना जरूरी हो जाता है। जिसे जो सोचना है, जो बोलना है बोलता रहे सबकी अपनी सोच है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां सभी लोग आते हैं और अपनी बातें रखते हैं। मैं भी इस जगह से जुड़े रहना पसंद करती हूं, यहां लोग अपनी भावनाएं साझा करते हैं और एक दूसरे से जुड़ते हैं।
3 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि ये एक खूबसूरत घर की तरह है, जिसे लोग अपने घर की तरह सजाते और बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां गलत बोलते हैं। जिससे सोशल मीडिया का माहौल खराब होता है, इसीलिए इस घर को साफ करना जरूरी है और यहां जो कचरा हो गया है उसे हटाना भी जरूरी है। सुष्मिता सेन ने कहा हम सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमें लोगों से फर्क पड़ता है, बल्कि जब ज्यादा आवाज उठने लगती है तो बोलना जरूरी हो जाता है। इसके बाद उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया और चली गईं।
4 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन तब से सुर्खियों में हैं, जब से उन्होंने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते की चर्चा की है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट साझा करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री को अपनी मां की जन्मदिन की पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था।