सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हर पोस्ट पर ट्रोल किए जाते हैं। अक्सर लोग इनको किसी न किसी न किसी वजह से कुछ न कुछ कहते रहते हैं। काफी दिनों के बाद आज सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर लाइव आईं और बिना ललित मोदी का नाम लिए बहुत कुछ कह गईं। इस दौरान न उन्होंने सिर्फ अभिनेत्री को ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई, बल्कि अपने बारे में और भी तमाम खुलासे किए। लाइव के दौरान सुष्मिता लोगों के सवालों के जवाब भी दे रही थीं।
2 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : insta
इस दौरान अभिनेत्री से एक यूजर ने सवाल किया कि 47 नंबर उनकी जिंदगी में इतना महत्वपूर्णं क्यों है। तो उन्होंने इसके बारे में काफी लंबा चौड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले मैंने इस नंबर को देखना शुरू किया था। मैं इसे तबसे हर जगह देखने लगी, चाहे फिर वह किसी किताब का पन्ना हो या फिर सड़क पर लगी ट्रैफिक लाइट। इसके बाद मैंने इस नंबर को सर्च करना शुरू किया और पिछले दिनों में मुझे पता लगा कि 47 भगवान के 72 नामों से बना है और....इस शब्द का मतलब है 'आई एम'।
3 of 4
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/sushmitasen47
अभिनेत्री ने आगे कहा कि तभी से मुझे समझ आया कि सिर्फ अपने लिए ही अच्छा होना जरूरी नहीं है, बल्कि मैं बड़ी संख्या में और भी कई लोगों के काम आ सकती हूं। यह मेरी शक्ति है, बस यहीं से 47 मेरे लिए बहुत जरूरी हो गया। इसके बाद से मेरी गाड़ियों से लेकर ये मेरे घर का नंबर भी है। यह मेरे लिए ये वो नंबर है जो कि बहुत जरूरी है।
4 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा भी सुष्मिता सेन ने कई चीजों पर बात की। उन्होंने कहा- 'जब आप बहुत ज्यादा चुप रहते हैं तो लोग आपको कमजोर समझने लगते हैं, इसलिए जवाब देने जरूरी हो जाता है और इस वजह से हमें कई बार चुप्पी तोड़नी पड़ती है। मैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोलती क्योंकि मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जब आपके खिलाफ ज्यादा आवाजें उठने लगें तो बोलना जरूरी हो जाता है। जिसे जो सोचना है, जो बोलना है बोलता रहे सबकी अपनी सोच है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है'।