बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ललित मोदी ने ही अभिनेत्री संग अपने रिश्ते की बात सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की थी। वहीं, सुष्मिता अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ भी स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में उन्हें अपनी बड़ी बेटी और रोहमन शॉल के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों में दिखाई दे रही दोनों की बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर निकलीं सुष्मिता, यूजर बोले- ललित मोदी के पैसे खत्म हो गए क्या
View this post on Instagram
सुष्मिता को रोहमन के साथ देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बातें भी होने लगी हैं। कोई दोनों को साथ देखकर खुश हुआ, तो कई उन्हें ललित मोदी का नाम लेकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'ललित मोदी के पास पैसे खत्म हो गए क्या?', तो दूसरे ने पूछा, 'ललित मोदी कहां हैं?' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'किसने बोला ब्रेकअप हो गया है', तो दूसरे ने कहा, 'ये पुराना वीडियो है।'

बता दें कि सुष्मिता सेन काफी समय तक रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। दोनों साथ में ही रहते थे और रोहमन की सुष्मिता की बेटियों के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। वहीं, कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि दोनों अब साथ नहीं हैं। हालांकि दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। वहीं, अब सुष्मिता ललित मोदी को डेट करने की खबरें हैं।