पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। सुष्मिता के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर जाहिर है कि वो रोहमन के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुष्मिता इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां की खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने फैंस के लिए शेयर की हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने को भी तैयार हुईं सुष्मिता सेन, जवाब में रोहमन ने कही ये बात
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता की शेयर की गई तस्वीर पर रोहमन ने भी जवाब दिया है। उन्होंने उसी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि 'जब तुम मेरे पास होती हो तो मैं सबसे खुश होता हूं। इस तरह की पागलपन भरी हरकतें करने के लिए तुम प्रेरित करती हो। सबसे आश्चर्य की बात ये है कि मुझे भी ये सब करना अच्छा लगने लगा है। चल भाग चलते हैं।'
A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl) on
सुष्मिता अपने से 16 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता अक्सर रोहमन के साथ डेट पर जाती नजर आती हैं। साथ ही रोहमन और सुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से करते रहते हैं।
सुष्मिता के परिवारवालों को भी रोहमन काफी पसंद हैं। रोहमन की बॉन्डिंग सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ भी देखी जा चुकी है। फैंस इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं हालांकि इस बारे में सुष्मिता ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।