{"_id":"62f3d013d231d64ccc3b70ff","slug":"sushmita-sen-new-post-about-her-journey-fear-courage-gets-viral-after-lalit-modi-claims-her-as-his-better-hal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने साझा किया 'डर से हिम्मत तक का सफर', यूजर्स बोले- 'हम जैसे हैं इसे....'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने साझा किया 'डर से हिम्मत तक का सफर', यूजर्स बोले- 'हम जैसे हैं इसे....'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : instagram/sushmitasen47
Link Copied
पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। आईपीएल के जनक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने जब से सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है, तब से दोनों इंटरनेट पर छाए रहते हैं। कभी तस्वीरों को लेकर, तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर किए गए कमेंट को लेकर अभिनेत्री रोज किसी न किसी कारण से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आए दिन सुष्मिता सेन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी अभिनेत्री ने कुछ ऐसा लिखा है, जो फिर एक बार लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
2 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : insta
बीते दिन अपनी मां की जन्मदिन पार्टी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आने के बाद, आज सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह अपने जीवन के सफर को बता रही हैं। पोस्ट में सुष्मिता ने लेबनान के मशहूर लेखक खलील गिबरान की एक कविता साझा की है। इस कविता को साझा करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'डर से साहस की यात्रा....कहीं गुम हो जाने के डर से हिम्मतवाला बनने तक।' इस पोस्ट में अभिनेत्री ने खलील गिरबार को टैग भी किया है।
3 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता द्वारा साझा की गई गेबरान की कविता में वह एक नदि के साहस भरे सफर को समझा रहे हैं। इस कविता में वह नदी का सहारा लेते हुए एक साहसी व्यक्ति के बारे में ही बात करना चाहते हैं। सुष्मिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने अभिनेत्री को साहसी बताते हुए लिखा, 'आप खुद एक साहस हैं सुष्मिता, एक ऐसी शक्ति जिसे हर महिला अपने अंदर ढूंढती है। टेक द चार्ज और उसी ग्रेस के साथ आगे बढ़ें, जिसके साथ पहले जी रही थीं।' दूसरे ने लिखा,'वाह..।' वहीं कुछ अन्य फैंस इमोजी के जरिए उनका सपोर्ट करते दिख रहे हैं।
कल ही सोशल मीडिया पर सुष्मिता का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पार्टी करती नजर आ रही थीं। दरअसल, उनका यह वीडियो सुष्मिता की मां की जन्मदिन पार्टी का है। लाइव वीडियो कुछ ही देर का था, लेकिन इस दौरान सुष्मिता सेन परिवार के साथ काफी हंसी-मजाकर रही थीं। लेकिन वीडियो में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिसके बाद वह हैरान रह गए। सुष्मिता सेन की मां की जन्मदिन की पार्टी में फैंस ने अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड को देखा। इसे देख फैंस सोशल मीडिया पर ललित मोदी का खूब मजाक बना रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।