रोहमन शॉल मॉडलिंग की दुनिया में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग उन्हें सुष्मिता सेन के ब्वायफ्रेंड के रूप में जानते हैं। रोहमन सुर्खियों में तब आए जब साल 2018 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की दिवाली पार्टी में रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन हाथों में हाथ डालकर स्पॉट हुए थे। फैंस ने इससे ही अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक बार फिर यह कपल लाइमलाइट में आया है।
2 of 5
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन और उनकी बेटियां
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रोहमन के सामने शादी को लेकर एक सवाल आया। इसपर उन्होंने कहा कि सुष्मिता, उनकी बेटियां और मैं हम एक परिवार है। जब हमारी शादी होगी हम उसे छिपाएंगे नहीं।
3 of 5
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन कहते हैं कि सुष्मिता से मिलने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। रोहमन और सुष्मिता की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी।
4 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में अपनी फैमिली को भी सुष्मिता संग अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया था। उन्हें मीडिया में तस्वीरें आने के बाद ही पता चला। रोहमन ने कहा कि मेरा परिवार बहुत समझदार है और मेरे हर फैसले में साथ है। रोहमन और सुष्मिता की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी। यूं तो रोहमन और सुष्मिता को मिले ज्यादा वक्त नहीं हुआ लेकिन दोनों जब भी साथ नजर आए हैं, एक दूसरे के बेहत खास लगे हैं।
5 of 5
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
4 जनवरी 1991 को पैदा हुए रोहमन शॉल के फेसबुक अकाउंट की टाइमलाइन के मुताबिक, वो साल 2014 में मुंबई शिफ्ट हुए थे। अपनी लुक्स से भले ही रोहमन विदेशी लगते हैं, लेकिन वो नोएडा के रहने वाले हैं। रोहमन को गाना गाने का भी शौक है। जाहिर है कि रोहमन मॉडल हैं तो वो कसरत के भी शौकीन होंगे। लेकिन कसरत करने का शौक वो अकेले ही पूरा नहीं करते बल्कि सुष्मिता सेन के साथ कसरत करते दिखते हैं।