हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सुषमा सेठ आज यानी 20 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने करीब 20 साल तक थिएटर किया था। सुषमा ने 42 वर्ष की आयु में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपने करियर के दौरान उन्होंने जुनून, सिलसिला, प्रेम रोग, तवायफ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अभिनेत्री अक्सर दादी मां या मां के किरदार में नजर आईं।
Sushma Seth Birthday: 'हम लोग' की इस 'दादी' के दीवाने थे लोग, एक्ट्रेस के लिए दूरदर्शन पहुंचते थे लेटर
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म कल हो न हो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। दिल्ली में जन्मी सुषमा के लाखों फैंस हैं। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं। दरअसल, देश के सबसे पहले टीवी सीरियल ‘हम लोग’ में उनके किरदार की काफी मांग थी। उनके फैंस उनके लिए भर-भरकर के लेटर दूरदर्शन पहुंचते थे।
जी हां , सुषमा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इसका खुलासा खुद ‘हम लोग’की एक्ट्रेस सुषमा ने किया था। दरअसल, कुछ समय पहले शो की स्टार कास्ट टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। शो में अभिनेत्री वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ी थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें हम लोग सीरियल में दादी का रोल मिला और उन्होंने इस रोल को करने के लिए क्यों हां की थी।
कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि हां, यह सही बात है दूरदर्शन में उन्हें प्रशंसकों के लेटर पहुंचते थे, जिनमें यह लिखा होता था कि दादी के किरदार को न मारें। यही वजह थी कि शो के निर्माताओं ने इस किरदार को आगे जारी रखने का फैसला किया। हालांकि, कहानी की मांग के अनुसार, शो के आखिर में दादी इमरती को कैंसर से मरते हुए दिखाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- Bollywood Movies: इन फिल्मों और सीन्स को किया गया कॉपी, यूजर्स ने जमकर लगाई स्टार्स से लेकर निर्देशक की क्लास