दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। इस शो में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था। धारावाहिक में अर्चना का किरदार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने निभाया था। दर्शकों को ऑनस्क्रीन जितनी मानव-अर्चना की जोड़ी पसंद थी, उससे कही ज्यादा फैंस को ये जोड़ी ऑफस्क्रीन अच्छी लगती थी। सुशांत और अंकिता एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिर कुछ वजहों से दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन अंकिता लोखंडे के दिल में आज भी सुशांत के लिए सम्मान है। सुशांत की मौत की खबर सुनकर कई दिनों अंकिता सदमे में थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस अभिनेता के घर वालों से भी मिलने पहुंची थीं। आज सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता ने अपने घर पर पूजा रखी है।
सुशांत की पहली बरसी पर अंकिता ने घर पर रखी पूजा
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हवन होता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में ओम सुनाई दे रहा है। हालांकि, इस पोस्ट में खुद अंकिता नहीं दिख रही हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस हवन कर रही हैं।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए पोस्ट साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों अंकिता ने बताया था कि वो सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं। लेकिन सुशांत की पुण्यतिथि के ठीक एक दिन पहले ही वो सक्रिय हो गईं हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
- फोटो : Instagram
पूजा करते हुए स्टोरी शेयर करने से पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में अंकिता समुंदर के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अंकिता ने गंभीर विचार भी साझा किए हैं। अंकिता ने लिखा, 'दूरी मायने नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि दिन खत्म होने पर हम सब एक ही छत के नीचे हैं।'
4 of 5
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
बता दें, सुशांत के निधन के बाद अंकिता का कहना था कि उन्हें सुशांत कभी ऐसा शख्स नहीं लगा जो जिंदगी से हार जाए या मरने की बात करें। उन्होंने भी सुशांत के परिवार के साथ इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
शो 'पवित्र रिश्ता' के साथ ही सुशांत और अंकिता के प्यार की शुरूआत हुई थी और ये रिश्ता छह सालों तक चला था। हर किसी को यही लगता था कि सुशांत और अंकिता शादी कर लेंगे। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से अंकिता और सुशांत की जोड़ी हिट थी। हालांकि, सुशांत ने टीवी छोड़ बॉलीवुड का रुख कर लिया था और इसके साथ ही उनका अंकिता से ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद भी सुशांत और अंकिता अच्छे दोस्त बने हुए थे।