दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 अक्टूबर के दिन चार महीने का समय बीत चुका है। उनके फैंस और परिवार के सदस्य अब तक सुशांत को भुला नहीं पाए है। सुशांत की मौत का ममाला भी लंबित पड़ हुआ है। ऐसे में अभिनेता की मौत को चार महीने हो जाने पर उनकी बहन ने श्वेता सिंह कीर्ति ने हैरान कर देने वाला एक कदम उठाया। श्वेता ने बीते दिन अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स डिएक्टिवेट कर दिए।
श्वेता सिंह कीर्ति के सोशल मीडिया अकाउंट हुए दोबारा एक्टिवेट, बताई डिएक्टिवेट करने की ये वजह
सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। श्वेता अक्सर सुशांत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। श्वेता ने ने अपने भाई के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की मुहिम चलाए रखी। जिससे इस केस में जनता समर्थन बराबर मिलता रहा। ऐसे में श्वेता का ये कदम उठाना सोच से परे था। लेकिन अब श्वेता ने खुद बताया कि उन्होंने ऐसा आखिर क्यों किया था ?
श्वेता के सभी अकाउंट्स दोबारा एक्टिवेट हो गे हैं। अपना ट्विटर अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद श्वेता ने इसका कारण बताया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'माफ कीजिएगा, मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को बार-बार लॉग इन करने की कोशिश की जा रही थी, लिहाजा मुझे इन्हें डिएक्टिवेट करना पड़ा था।'
Sorry, there were multiple log in attempts being made on my social media accounts so had to deactivate them.
बता दें कि श्वेता ने बीते दिनों सुशांत मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की है। यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, '#MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है।'
सुशांत केस में अब तक
सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते दिनों नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों से पूछताछ की। इनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सहित अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है जिसमें बताया गया है कि सुशांत की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं और यह खुदकुशी का मामला है।
पढ़ें: अनुष्का का हर महत्वाकांक्षी महिला के लिए आश्वासन, "अपना टाइम भी आएगा"