बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच का आज पांचवा दिन है। जांच एजेंसी पूरी तरह से एक्शन में है और आज मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो सकती है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुशांत भी नजर आ रहे हैं।
सुशांत की बहन ने साझा किया 13 साल पहले हुई शादी का वीडियो, लिखा- भाई मुझे गले लगाकर रोए थे
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
श्वेता इस वीडियो को साझा करते हुए बताती हैं कि उस दौरान दोनों रो पड़े थे। उन्होंने लिखा 'मेरे भाई ने मेरी शादी के रिसेप्शन पर मुझे गले लगाया था। मुझे रिसेप्शन से पहले का एक दिन याद है कि कैसे हम गले मिले थे और रोए थे, काश मैं बस समय पर वापस जा पाती।'
इससे पहले श्वेता ने सुशांत की याद में एक वर्चुअल प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसका वीडियो साझा कर उन्होंने लिखा था 'इस आयोजन को लेकर बहुत शुक्रगुजार हूं। हमें अपने चारों ओर सशक्त सकारात्मकता महसूस हो रही है। उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने इसे व्यवस्थित करने में मदद की और इस बड़े परिवार में शामिल हुए। यह एक अद्भुत अनुभव है। 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू, मुस्लिम या ईसाई थे। सभी ने सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया। भगवान इस लड़ाई के लिए एकजुट रखें।'
सीबीआई सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती को जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है। रिया और उनके परिवार पर सुशांत के पिता केके सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ की थी। सोमवार को सीबीआई की टीम ने अस्पताल ने उन डॉक्टरों से बात की थी जिन्होंने अभिनेता का पोस्टमार्टम किया था।