बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आठ महीने का समय बीत गया है। लेकिन उनके फैंस, परिवार के सदस्य और दोस्त उन्हें अब तक भूल नहीं पाए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी उन्हें अक्सर याद करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने सुशांत के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन को फिर आई उनकी याद, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'कहां चला गया बेबी? वापस आ जाओ...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन 14 जून 2020 को हुआ था। उनके निधन की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। सुशांत के फैंस और परिवार के सदस्य हमेशा ही उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके निधन के आठ महीने पूरे होने पर अभिनेता को याद किया है।
श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कहां चला गया बेबी?? वापस आ जाओ...अब 8 महीने हो गए हैं...तुम्हें देखा नहीं है और तुम्हारी आवाज नहीं सुनी है... प्लीज, वापस आ जाओ।'
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)
श्वेता ने सुशांत की जो तस्वीर साझा की है उसमें सुशांत मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर सुशांत के फैंस भी कमेंट कर अभिनेता को याद कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने भाई को याद करती रहती हैं। साथ ही साथ वो उनके लिए न्याय की मांग भी लगातार कर रही हैं।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन के करीब डेढ़ महीना बाद अभिनेता के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के ऊपर पैसे ऐंठने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि मामले की जांच अब तक सीबीआई कर रही है।